फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफेयर छिपाने में नाकाम रहे ये हीरो हीरोइन, सरेआम प्यार की तस्वीरें आईं

Thu, 08 Dec 2016 01:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इस हीरो और हीरोइन के प्यार के चर्चे बॉलीवुड के गलियारों में पहले से ही आम हैं वो बात अलग है कि दोनों ने कभी अपने प्यार को पब्लिक में स्वीकार नहीं किया और अब नौबत यहां तक आ गई है कि प्यार छुपाने के चक्कर में ये कपल मिलने को तरस रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये कपल है कौन ?
Trending Videos
विज्ञापन

प्यार छुपाने के चक्कर में मिलने को तरस रहा है ये कपल, सरेआम कर रहा है ऐसी हरकतें

2 of 5
ये कपल है सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन, जो फिल्म 'राब्ता' में साथ काम कर रहे हैं। दोनों एक दूसरे से मिलने के लिए इस कदर तरस गए हैं कि उन्हें कुछ ना कुछ बहाना सोचना पड़ रहा है। हाल ही में इन दोनों को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की पार्टी में साथ देखा गया। जानकारों के मुताबिक उस पार्टी में सुशांत और कृति के बीच काफी नजदीकियां देखी गईं। दोनों मौका पाकर एक-दूसरे के हद से ज्यादा करीब आने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन

प्यार छुपाने के चक्कर में मिलने को तरस रहा है ये कपल, सरेआम कर रहा है ऐसी हरकतें

3 of 5
मुबंई मिरर के अनुसार, दोनों ने पार्टी में काफी करीब आकर डांस किया जिसे देखकर सभी हैरान थे। हालांकि जैसे ही दोनों को अहसास हुआ कि वो कैमरे की नजर में हैं वो तुरंत अलग हो गए।

प्यार छुपाने के चक्कर में मिलने को तरस रहा है ये कपल, सरेआम कर रहा है ऐसी हरकतें

4 of 5
दोनों के बीच अफेयर के चर्चे 'राब्ता' के शूट के दौरान शुरु हुए। उस वक्त जहां सुशांत अंकिता लोखंडे को डेट कर रहे थे वहीं कृति सिंगल थीं और इंडस्ट्री में आए कुछ ही वक्त हुआ था। उस वक्त किसी ने भी नहीं सोचा था कि कृति के चक्कर में सुशांत अंकिता से अपना सालों पुराना रिश्ता तोड़ लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्यार छुपाने के चक्कर में मिलने को तरस रहा है ये कपल, सरेआम कर रहा है ऐसी हरकतें

5 of 5
खैर, अब अंकिता उनकी जिंदगी में नहीं हैं लेकिन फिर भी सुशांत और कृति को पब्लिक में अपने प्यार का इजहार करने में दिक्कत हो रही है। लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि आखिर दोनों को अपना प्यार कबूल करने में कौन सी समस्या है ?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें