बॉलीवुड की दुनिया बड़ी निराली है। यहां पर्दे के सामने जितनी कहानियां देखने को मिलती हैं उससे कही ज्यादा दिलचस्प कहानियां पर्दे के पीछे होती हैं। बॉलीवुड स्टार्स की फिल्मों से कहीं ज्यादा दिलचस्पी लोग उनके अफेयर, ब्रेकअप और शादी के किस्सों में दिखाते हैं। आज के समय में एक्ट्रेसेज की शादी से पहले प्रेग्नेंसी की खबरें सामान्य लगने लगी हैं, लेकिन कुछ साल पहले तक लीड एक्ट्रेस का प्रेग्नेंट हो जाना काफी बड़ी बात थी। तो चलिए हम आपको बताते हैं बॉलीवुड की उन टॉप 5 अभिनेत्रियों के बारे में जो फिल्म की शूटिंग के दौरान ही प्रेग्नेंट हो गईं थी और उनकी इस खबर ने काफी सुर्खियां बटोरीं थीं।