फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: शाही खानदान के गद्दीनशीन हैं ये सितारें, पुश्तैनी हवेलियों में गुजारा है अपना बचपन

Fri, 01 Dec 2023 05:31 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड जगत में आम इंसान से लेकर सुपरस्टार के बच्चे अपना नाम कमाने के लिए आते हैं। हर कला प्रेमी का एक सपना होता है कि उसे वो मुकाम मिले, जिसकी उसे हमेशा से ही चाहत रही है। ऐसे में परिवार और खानदान ज्यादा मायने नहीं रखता है तो आज के इस लेख में हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शाही खानदान से ताल्लुक रखते हैं और आज भी इनके खानदान का नाम लोगों के बीच हमेशा चर्चा में रहता है।
विज्ञापन

2 of 5
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान
बॉलीवुड जगत में नवाब के नाम से मशहूर सैफ अली खान का खानदान भी काफी चर्चित रहा है। अभिनेता मंसूर अली खान पटौदी के बेटे हैं और पटौदी खानदान के गद्दीनशीन भी हैं। अभिनेता एक शाही घराने से ताल्लुक रखते हैं। इसके अलावा सैफ दो चार बच्चों के पिता भी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अदिति राव हैदरी - फोटो : सोशल मीडिया
अदिति राव हैदरी
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार अदिति राव हैदरी अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। आपको बता दें कि अदिति राव हैदरी अकबर हैदरी की परपोती हैं।

4 of 5
मोहिना कुमारी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
मोहिना कुमारी सिंह
शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से अपने अभिनय करियर का परचम लहराने वाली मोहिना कुमारी सिंह भी डांस मूव्स और अभिनय कौशल के लिए जानी जाती हैं। आपको बता दें कि मोहिना कुमारी रीवा के महाराज की बेटी हैं और शाही खानदान से ताल्लुक रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भाग्यश्री - फोटो : सोशल मीडिया
भाग्यश्री
अपने अभिनय और खूबसूरती से सबको अपना दीवाना बना देने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री आज भी अपनी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। आपको बता दें कि भाग्यश्री भी शाही खानदान से ताल्लुक रखती हैं। अभिनेत्री सांगली के महाराज राव माधवराव पटवर्धन की बेटी हैं।

Ileana D’Cruz: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया को अलविदा कहेंगी इलियाना, पति और बेटे के साथ यूएस में बसाएंगी घर!
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें