आज 14 अक्टूबर को पूरी 7 फिल्में रिलीज हुई हैं। हालांकि इनमें से कौन सी फिल्म ज्यादा कमाई करती है यह देखना होगा लेकिन इन फिल्मों में दर्शकों के लिए भरपूर कैटेगरी हैं। आज एक बायोपिक, एक थ्रिलर, एक कॉमेडी, एक कॉमडी ड्रामा, एक एनीमेशन और एक सोशल ड्रामा फिल्म रिलीज हुई है। इसके अलावा एक 'फुद्दू' फिल्म भी रिलीज हुई है।
आगे की स्लाइड्स में जानिए कौन सी हैं ये फिल्में और क्या है इन फिल्मों में।
विज्ञापन
2 of 8
अन्ना
अन्ना
शुरुआत करते हैं अन्ना से। अभी बायोपिक का दौर चल रहा है। धोनी की बायोपिक तो साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है। ऐसे में 'अन्ना हजारे' भी मैदान में आ गए हैं। उनकी जिंदगी पर आधारित है फिल्म 'अन्ना'।
विज्ञापन
3 of 8
बेइमान लव
बेइमान लव
दूसरे नंबर पर हैं सनी लियोनी। हाल ही में तो वो भाभी जी के घर भी पहुंची थी। इस फेस्टिव सीजन में सनी ने अपने फैन्स को दिया है एक थ्रिलर का तोहफा फिल्म 'बेइमान लव' के जरिए।
4 of 8
सात उचक्के
सात उचक्के
तीसरी फिल्म है 'गालियां'। 'सात उचक्के' गालियों से भरपूर कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में एक दो नहीं पूरे सात-सात लोग गालियों के जरिए मनोरंजन करते दिखेंगे।
विज्ञापन
5 of 8
फुद्दू
गालियों की बात चल ही रही है तो एक फेमस गाली है फुद्दू। आपने कहीं न कहीं जरूर कही या सुनी होगी। बस इसी पर अब पूरी फिल्म बन गई है। तो अगर आपको देखना है कि फुद्दू क्या होता है, कैसा होता है इसे भी देख सकते हैं। खास बात ये है कि इसमें सनी लियोनी भी हैं।
विज्ञापन
6 of 8
मोटू पतलू: किंग ऑफ किंग्स
मोटू पतलू- किंग ऑफ किंग्स
मोटू-पतलू को किसी परिचय की जरूरत नहीं। बाल-बच्चेदार इन दोनों किरदारों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। 'मोगली' के बाद अब मोटू पतलू भी बड़े पर्दे पर एंट्री ले रहे हैं। ऐसे में बच्चों के साथ मनोरंजन करने के लिए ये एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन
7 of 8
आखिर कब तक
आखिर कब तक
यह एक सोशल ड्रामा है। इसमें मनीषा सिंह और विनय राणा मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में सामाजिक कुरीतियों पर कटाक्ष है। मुख्य रूप से दहेज के मुद्दे को लेकर। फिल्म की कहानी लिखी निशीकांत झा ने और निर्देशक है मिथिलेश अविनाश।
इनफर्नो
यह एक हॉलीवुड फिल्म है। इसकी कहानी अमेरिकी लेखक डैन ब्राउन के उपन्यास पर आधारित है। इसे रॉन होवार्ड ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में भारत के स्टार कलाकार इरफान खान भी हैं। अगर आप हॉलीवुड और इरफान खान के फैन हैं तो इनफर्नो देखी जा सकती है।