हमने कई बॉलीवुड स्टार्स को हॉलीवुड फिल्मों में काम करते हुए देखा है और उन्होंने अपने अभिनय के दम पर विदेशों में भी पहचान बनाई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हिंदी फिल्मों में भी विदेशी सितारों ने काम किया है। आज हम खास तौर पर हॉलीवुड की हसीनाओं की बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने हिंदी फिल्मों में अभिनय किया और अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल भी जीता। खास बात ये है कि विदेशी अभिनेत्रियां आज से नहीं बल्कि गुजरे जमाने से हिंदी फिल्मों में काम करती नजर आ रहीं हैं। अभिनेता राज कपूर से लेकर रणबीर कपूर और आमिर खान तक के साथ विदेशी अभिनेत्रियां रोमांस कर चुकी हैं। सिर्फ यही नहीं ये एक्ट्रेसेस भारत में मशहूर भी हुईं। तो आज हम उन मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई।