सिने प्रेमियों के अंदर जितना क्रेज हिंदी फिल्मों का है, उतनी ही दीवानगी इंग्लिश (हॉलीवुड) फिल्मों के लिए भी है। हर साल हॉलीवुड में तमाम फिल्में रिलीज होती हैं, जिन्हें देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। हॉलीवुड फिल्मों में एक्शन, रोमांस के अलावा आपत्तिजनक शब्दों का काफी इस्तेमाल किया जाता है। कई बार ज्यादा भयावह दृश्यों और आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल के कारण भारत में विदेशी फिल्मों पर रोक लगाई गई है। देश में अब तक कई विदेशी फिल्मों को उनकी भाषा और अश्लीलता के कारण बैन किया गया है। कुछ फिल्में अतरंग दृश्यों, तो कुछ बदलाव ना करने को लेकर भारत में बैन हुई हैं। तो आज हम आपको ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे थे लेकिन इनके बैन होने के बाद लोग मायूस हो गए। तो चलिए जानते हैं बैन हुई फिल्मों की लिस्ट में कौन सी फिल्में शामिल हैं और क्यों...