फिल्मी दुनिया में नाम कमाने की राह कठिन संघर्ष से होकर गुजरती है। स्टार बनने का सपना देखने वाले इस सच से वाकिफ है और मायानगरी में आकर इससे दो-चार भी होते हैं। संघर्ष के साथ किस्मत साथ देती है तो कुछ लोगों को मनपसंद मंजिल मिल भी जाती है। इसके बाद शुरू होती है एक आलीशान जिंदगी। लेकिन, इतनी मुश्किलों से मिली इस मंजिल को कोई एक दिन अचानक छोड़ दे तो? सुनने में शायद अजीब लगे, लेकिन कई फिल्मी हस्तियां हकीकत में ऐसा कर चुकी हैं। जी हां, ऐसे कई स्टार्स हैं, जो अपना फिल्मी करियर छोड़ धार्मिक-आध्यात्मिक राह पर चले गए। आइए जानते हैं उनके बारे में....