वैलेंटाइन डे यानी प्यार का दिन, जिसमें सभी प्रेमी एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं। इस समय में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के भी तमाम सितारे प्यार में डूबे हुए हैं। फिल्म इंडस्ट्री में प्यार और ब्रेकअप का सिलसिला चलता ही रहता है। ऐसे में कई फिल्मी सितारे अपने अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इंडस्ट्री में कुछ सितारे तो ऐसे हैं, जिन्होंने एक बार नहीं, बल्कि कई बार प्यार किया है। आज चलिए जानते हैं उन अभिनेताओं के बारे में जिन्होंने कई अभिनेत्रियों के साथ दिल लगाया है।