फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी है पठान, 21वें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

Tue, 14 Feb 2023 08:24 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर अब तक मजबूती के साथ टिकी हुई है। 25 जनवरी को रिलीज हुई यह फिल्म कमाई के मामले में अब तक कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। यह फिल्म 500 करोड़ कमाने की ओर तेजी से बढ़ रही है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने टिकट खिड़की पर अब तक कितने करोड़ का कारोबार कर लिया है।
Samantha Ruth Prabhu: 'शाकुंतलम' की रिलीज से पहले पलानी मुरुगन मंदिर पहुंचीं सामंथा, सिर झुकाए दिखीं अभिनेत्री
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म पठान - फोटो : सोशल मीडिया
पठान से शाहरुख खान ने लंबे समय बाद लीड एक्टर के तौर पर बड़े पर्दे पर वापसी की है। अपने पसंदीदा स्टार को एक्शन अवतार में देखकर फैंस भी काफी खुश हैं। यही वजह है कि टिकट खिड़की पर अभी भी इस फिल्म को देखने के लिए भीड़ जुट रही है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले एक्सटेंडेड हफ्ते में पठान ने 364.15 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं, फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 94.15 करोड़ का बिजनेस किया था।
Ajay Devgn: काजोल को छोड़ ये किसके साथ वेलेंटाइंस डे मनाने लगे अजय, यूजर्स बोले- आज तो घर पर बेलन टाइम मनेगा
विज्ञापन

3 of 5
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा फिल्म ने 17वें दिन 5.9 करोड़, 18वें दिन 11.25 करोड़ और 19वें दिन 13 करोड़ और 20वें दिन 4.20 करोड़ बटोरे थे। अब फिल्म के 21वें दिन के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने तीसरे मंगलवार को 5.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अब सभी भाषाओं की कमाई को मिलकर फिल्म का कुल  बिजनेस 498.90 करोड़ हो गया है। 
TAJ Divided By Blood: सालों बाद फिर साथ दिखेंगे धर्मेंद्र और नसीरुद्दीन शाह

4 of 5
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में यह बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़कर हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी। बता दें कि एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी बाहुलबी 2 ने हिंदी पट्टी में 510.99 करोड़ का कारोबार किया था। 
Sukesh Jacqueline: वैलेंटाइन डे पर सुकेश को याद आई जैकलीन के लिए मोहब्बत, कोर्ट रूम से भेजा प्यार भरा संदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म पठान - फोटो : social media
वर्क फ्रंट की बात करें तो पठान के बाद शाहरुख जल्द ही एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। एटली के निर्देशन में बन रही फिल्म जवान में काम कर रहे हैं। फिल्म को 2 जून को रिलीज करने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है।
#AskSRK: शाहरुख ने गौरी को पहले वैलेंटाइन पर दिया था यह तोहफा, फैंस के सवालों पर SRK ने घोषित किया 'पठान डे'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें