बॉलीवुड में ऐसे कई कलाकार मौजूद हैं, जो अपने दमदार अभिनय के लिए लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। इंडस्ट्री में मौजूद कई अभिनेता अपनी रोमांटिक छवि के लिए काफी मशहूर हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बॉलीवुड में ऐसे कई कलाकार मौजूद हैं, जो अपने दमदार अभिनय के लिए लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। इंडस्ट्री में मौजूद कई अभिनेता अपनी रोमांटिक छवि के लिए काफी मशहूर हैं। अक्सर बतौर हीरो नजर आने वाले यह कलाकार कई बार अपनी छवि के विपरीत किरदार निभाते भी नजर आए हैं। इन कलाकारों ने बतौर रोमांटिक हीरो जितनी लोकप्रियता हासिल की। विलेन के किरदार में भी उतनी ही वाहवाही लूटी है। तो चलिए जानते हैं बॉलीवुड के ऐसे ही कुछ हीरो के बारे में-
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह
बैंड बाजा बारात, लेडीज वर्सेस रिक्की बहल जैसी फिल्मों में कई अभिनेत्रियों संग इश्क लड़ा चुके अभिनेता रणवीर सिंह नकारात्मक किरदार में भी खूब लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं। फिल्म पद्मावत में अभिनेता ने अलाउद्दीन खिलजी के किरदार से सभी को हैरान कर दिया था।
बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस कहे जाने वाले शाहरुख खान ने अपने करियर में कई रोमांटिक किरदार निभाए हैं, लेकिन फिल्म बाजीगर, डर और अंजाम जैसी फिल्मों में बतौर विलन अभिनेता को देख फैंस की रूह कांप गई थी।
रॉकी, साजन जैसी कई फिल्मों में इश्क लड़ा चुके अभिनेता संजय दत्त इन दिनों अपनी नकारात्मक छवि को लेकर इंडस्ट्री में काफी चर्चा में हैं। अग्निपथ, वास्तव, केजीएफ समेत कई फिल्मों में नकारात्मक किरदार निभाकर संजय दत्त लोगों की वाहवाही लूट चुके हैं।
इंडस्ट्री के खिलाड़ी कुमार कहे जाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार पर्दे पर कई अभिनेत्रियों संग रोमांस करते नजर आ चुके हैं। लेकिन फिल्म अजनबी और खाकी में उनके नकारात्मक किरदारों ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया था।
हम तुम, परिणीता, सलाम नमस्ते, तारा रम पम जैसी फिल्मों में रोमांस करते नजर आए अभिनेता सैफ अली खान भी बतौर विलेन नजर आ चुके हैं। ओमकारा से लेकर आदिपुरुष तक अभिनेता नेगेटिव किरदार निभाने में जरा भी हिचकिचाए नहीं।