सुपरस्टार अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'थैंक गॉड' लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। हालांकि फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी है। फिल्म के अब तक के कलेक्शन काफी कम दर्ज किए गए हैं। ओपनिंग डे से ही फिल्म की रफ्तार में सुस्ती देखने को मिली थी। लेकिन सभी को चौंकाते हुए पांचवें दिन शुक्रवार के मुकाबले फिल्म के कलेक्शन में मामूली उछाल देखा गया है। आइए जानते हैं कि आज यानी शनिवार को 'थैंक गॉड' ने कितने करोड़ का बिजनेस किया।