फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों में आने से पहले ही शादी कर चुके थे ये सितारे, बाद में हुआ खुलासा तो टूट गए दर्शकों के दिल

Sun, 25 Apr 2021 09:04 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
इन सितारों ने फिल्मों में आने से पहले रचाई शादी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के ऐसे बहुत से सितारे हैं जिन्होंने फिल्मों में अच्छा नाम कमाकर और इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के बाद शादी की है। इस लिस्ट में बहुत से अभिनेता और अभिनेत्रियों का नाम शामिल है। वहीं एक सूची ऐसे कलाकारों की भी है जिन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम ही अपनी शादी के बाद रखा। आज हम आपको बॉलीवुड के उन्हीं अभिनेताओं और अभिनेत्रियों से रूबरू करवा रहे हैं। आइए डालते हैं एक नजर...
विज्ञापन

2 of 10
सोनू सूद- सोनाली सूद - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद
यह बात कम ही लोगों को पता होगी कि बॉलीवुड में कदम रखने के पहले ही सोनू सूद की शादी हो चुकी थी । उन्होंने साल 1996 में गर्लफ्रेंड सोनाली सूद से शादी की थी। सोनू सूद ने अभिनय की शुरुआत 1999 में साउथ सिनेमा से की थी। 
विज्ञापन

3 of 10
सनी लियोनी, डेनियल वेबर - फोटो : Insatagram- @sunnyleone
सनी लियोनी
यह बात सभी जानते हैं सनी लियोनी फिल्मों में आने से पहले एक एडल्ट फिल्म स्टार थीं। साथ ही वह शादीशुदा भी थीं। सनी लियोनी ने साल 2011 में एडल्ट फिल्म स्टार अभिनेता डेनियल वेबर से शादी थी। शादी के एक साल बाद फिल्म जिस्म 2 से बॉलीवुड में कदम रखा था।  

4 of 10
शाहरुख खान और गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान
शाहरुख खान 'किंग खान' के नाम से भी जाने जाते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में शाहरुख खान का संघर्ष किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही गौरी खान से शादी कर ली थी। इन दोनों की प्रेम कहानी के कई किस्से भी सुनने को मिलते हैं। 
विज्ञापन

5 of 10
चित्रांगदा सिंह, ज्योति रंधावा - फोटो : अमर उजाला
चित्रांगदा सिंह
यह बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। इन्होंने बॉलीवुड में कदम फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' से रखा था। यह फिल्म साल 2005 में आई थी। चित्रांगदा सिंह फिल्मों में आने से पहले ही शादीशुदा थीं। उन्होंने 2001 में भारतीय गोल्फर ज्योति रंधावा से शादी की थी। हालांकि चित्रांगदा सिंह और ज्योति रंधावा का तलाक हो चुका है। 
विज्ञापन

6 of 10
मल्लिका शेरावत - फोटो : instagram: mallikasherawat
मल्लिका शेरावत
फिल्मी पारी शुरू करने से पहले मल्लिका शेरावत की शादी हो चुकी थी। हालांकि मल्लिका का तलाक भी हो चुका है और अब वो सिंगल हैं। मल्लिका शेरावत ने साल 1997 में करण सिंह गिल से शादी की थी। जबकि उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू 2003 में किया था।
विज्ञापन

7 of 10
आयुष्मान खुराना, ताहिरा कश्यप - फोटो : Instagram: @ayushmannk
आयुष्मान खुराना
आज के समय में यह बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में से एक हैं। आयुष्मान खुराना ने साल 2012 में बॉलीवुड में कदम रखा था, लेकिन उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड ताहिरा कश्यप से साल 2008 में ही शादी कर ली थी। ताहिरा और आयुष्मान खुराना के दो बच्चे भी हैं। 

8 of 10
मेहर जेसिया और अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन रामपाल
इन्होंने 1998 में सुपरमॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी। जबकि अर्जुन रामपाल ने 2001 में फिल्म 'प्यार इश्क और मोहब्बत' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि मेहर और अर्जुन अब साथ नहीं है। 

9 of 10
सुनील शेट्टी-माना शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील शेट्टी
जी हां, यह बात इनके बहुत कम फैंस को पता होगा। सुनील शेट्टी ने माना शेट्टी से 1991 में शादी की थी। एक साल बाद उन्होंने फिल्म बलवान से बॉलीवुड में एंट्री मारी थी।
विज्ञापन

10 of 10
आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया
आर माधवन
यूं तो आर माधवन ने अभिनय की दुनिया में कदम अपनी शादी से पहले ही रख दिया था, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू शादी के बाद किया। उन्होंने 1999 में सरिता बिरजे से शादी की और 2001 में फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें