फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गुरमीत चौधरी भी कोरोना के खिलाफ उतरे मैदान-ए-जंग में, अस्पताल खोलने का लिया फैसला

Sun, 25 Apr 2021 08:16 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गुरमीत चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना महामारी का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता ही देखने को मिल रहा है। लगातार बिगड़ते हालातों के चलते अब कोरोना संक्रमितों को इलाज मिलने में भी कठिनाई हो रही है। चारों तरफ ऑक्सीजन, अस्पतालों में बेड और इलाज के लिए हाहाकार मचा हुआ है। वहीं कई फिल्मी सितारों ने भी मदद के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाए हैं। अब इस सूची में अभिनेता गुरमीत चौधरी भी शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
गुरमीत चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में गुरमीत चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यह जानकारी साझा की है कि वो आम लोगों के लिए अस्पताल खोलने जा रहे हैं। गुरमीत ने पोस्ट के माध्यम से बताया कि वो इसकी शुरुआत पटना (बिहार) और लखनऊ (उत्तर प्रदेश) से करेंगे। गुरमीत का यह कदम फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं और उन्हें खूब सराहना मिल रही है।
विज्ञापन

3 of 5
गुरमीत चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
गुरमीत चौधरी ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मैंने निर्णय लिया है कि मैं पटना और लखनऊ में आम लोगों के लिए 1000 बेड वाला अल्ट्रा मॉर्डन अस्पताल खोलूंगा। जिसे बाद में अन्य शहरों तक भी ले जाऊंगा। बस आप सभी का आशीर्वाद और साथ चाहिए, जय हिंद। इससे जुड़ी हर जानकारी जल्द ही आप सभी के साथ शेयर करूंगा।'

4 of 5
गुरमीत चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि एक दिन पहले ही गुरमीत चौधरी ने सोशल मीडिया पर अपनी इस इच्छा का भी जिक्र किया था। उन्होंने कहा था, ' मेरी इच्छा है कि काश मैं 10 हजार बेड वाला चैरिटेबल अस्पताल 10 अलग शहरों में खोल पाता।' ऐसे में अपने इस पोस्ट के अगले ही दिन गुरमीत ने यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ साझा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुरमीत चौधरी, देबीना बनर्जी - फोटो : Instagram
गौरतलब है कि इससे पहले गुरमीत पत्नी देबिना बनर्जी के साथ प्लाज्मा भी डोनेट कर चुके हैं। गुरमीत ने अपने ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'हमने हमारे स्तर पर मदद करते हुए प्लाज्मा डोनेट किया है। आप सभी से निवेदन है कि आप भी मदद के लिए आगे आएं और जरूरतमंदों की मदद करें।' 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें