फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी सिनेमा: इन भोजपुरी फिल्मों के नाम ने बटोरी थी सुर्खियां, बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार भी कर चुके हैं काम

Sat, 23 Oct 2021 03:37 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गंगा मैया तोहे पियरी चढ़ैबो, बलम परदेसिया - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय फिल्म जगत में बॉलीवुड फिल्मों का जलवा रहा है लेकिन क्षेत्रीय भाषा की फिल्में भी दर्शकों को काफी प्रभावित करती है। वहीं बात करें भोजपुरी फिल्मों की तो दर्शकों के बीच इसकी खास लोकप्रियता देखने को मिलती है। भोजपुरी सिनेमा का मनोरंजन जगत पर हमेशा से खास प्रभाव रहा है। भोजपुरी सिनेमा को पसंद करने वालों की कभी कमी नहीं रही। दर्शकों के बीच इन फिल्मों के गाने और सितारों की एक्टिंग हमेशा से चर्चा में रही है।

इन भोजपुरी फिल्मों ने बटोरी थी सुर्खियां

हालांकि भोजपुरी सिनेमा सिर्फ अपने लटके झटकों या बोल्डनेस के लिए ही नहीं जाना जाता है बल्कि इस इंडस्ट्री में बहुत सी ऐसी फिल्में भी बनी है जिनकी शानदार कहानियों ने दर्शकों को सम्मोहित कर दिया। सिर्फ ये ही नहीं बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार भी भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही भोजपुरी फिल्मों के बारे में जिसमें बॉलीवुड सितारों ने किया था काम और फिल्में हुई थीं हिट।
विज्ञापन

2 of 5
गंगा मैया तोहे पियरी चढ़ैबो - फोटो : सोशल मीडिया
गंगा मैया तोहे पियरी चढ़ैबो

ये फिल्म साल 1963 में रिलीज हुई थी जिसका निर्देशन कुंदन कुमार ने किया था। इस फिल्म में कुमकुम, आसिम कुमार, हेलन, पदमा खन्ना, सुजीत कुमार और नाजिर हुसैन ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म के कुछ गाने लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी ने गाए थे। इस फिल्म में विधवा विवाह की कहानी दिखाई गई थी जिसने दर्शकों को बहुत प्रभावित किया था।
विज्ञापन

3 of 5
गंगा देवी - फोटो : सोशल मीडिया
गंगा देवी

साल 2012 में भोजपुरी फिल्म गंगा देवी रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। साथ ही इसमें दिनेश लाल यादव, पाखी हेगड़े, गुलशन ग्रोवर और अवधेश मिश्रा भी नजर आए थे। फिल्म की कहानी एक राजनीतिक ड्रामा पर आधारित थी जिसे बहुत पसंद किया गया था। इस फिल्म को जबरदस्त सफलता हासिल हुई थी। फिल्म का निर्माण अभिषेक चड्ढा ने किया था।

4 of 5
बलम परदेसिया - फोटो : सोशल मीडिया
बलम परदेसिया

साल 1979 में भोजपुरी फिल्म बलम परदेसिया रिलीज हुई थी जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था। फिल्म में राकेश पांडे और पद्मा खन्ना ने अहम किरदार निभाया था। इस फिल्म के गाने नॉन भोजपुरी जगहों पर भी काफी पसंद किए गए थे। इस फिल्म के दो गाने गोरकी पतरकी रे और चढ़ते फागुन मोहम्मद रफी द्वारा गाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गंगा - फोटो : सोशल मीडिया
गंगा

गंगोत्री फिल्म की प्रीक्वल गंगा साल 2006 में रिलीज हुई थी। रोमांस, एक्शन और कॉमेडी से भरी इस फिल्म में अमिताभ, हेमा मालिनी और नगमा ने अहम किरदार निभाया था। फिल्म में मनोज बाजपेयी, अजल शर्मा और रवि किशन खास किरदार में नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन अभिषेक चड्ढा ने किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें