फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: महाराष्ट्र में 22 अक्तूबर से खुलेंगे थिएटर और कपिल शर्मा से धोखाधड़ी करने वाला शख्स गिरफ्तार, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Sat, 25 Sep 2021 07:07 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
सिनेमाघर, कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
देश में बड़ी बजट की हिंदी फिल्मों के फिर से प्रदर्शन का रास्ता साफ करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने शनिवार को राज्य के सभी सिनेमाघरों को 22 अक्तूबर से खोले जाने का एलान कर दिया है। कोरोना की दूसरी लहर के बाद से बंद चल रहे राज्य के सिनेमाघरों के बंद होने से करीब एक दर्जन मेगा बजट फिल्मों की रिलीज अटकी हुई थी। देश में हिंदी फिल्मों के कारोबार में महाराष्ट्र राज्य की भूमिका सबसे अहम रही है। इन फिल्मों के मुंबई वितरण क्षेत्र से ही सिनेमाघरों की टिकटों की बिक्री से कुल कारोबार की करीब 40 से 50 फीसदी कमाई होती है।पेन स्टूडियोज के चेयरमैन जयंतीलाल गडा और फिल्म निर्माता निर्देशक रोहित शेट्टी की अगुआई में मुंबई के फिल्म निर्माताओं के अलावा देश की बड़ी थिएटर श्रृंखलाओं के प्रबंधन से जुड़े शीर्ष अधिकारियों ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री के हालात समझने के लिए ठाकरे ने प्रदेश के तमाम वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को भी इस बैठक में बुला रखा था।



Big News: महाराष्ट्र में 22 अक्तूबर से खुलेंगे थिएटर्स, महंगी हिंदी फिल्मों की रिलीज का रास्ता साफ
 
विज्ञापन

2 of 10
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा पिछले कुछ समय से चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनके शिकायत के आधार पर दर्ज धोखाधड़ी के मामले में मुंबई पुलिस ने कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया के बेटे बोनिटो छाबड़िया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बोनिटो को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि बोनिटो छाबड़िया ने कपिल को करोड़ों का चूना लगाया था।

मुंबई: कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया का बेटा गिरफ्तार, कपिल शर्मा को लगाया था करोड़ों का चूना
विज्ञापन

3 of 10
एगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स - फोटो : Instagram
अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के भाई एगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स को एनसीबी मुंबई और गोवा ने एक संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का कहना है कि गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के भाई ड्रग्स मामले से जुड़े हुए हैं, जिसकी वजह से उन्हें गोवा में गिरफ्तार किया गया। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही एनसीबी हरकत में आई थी और ड्रग्स से जुड़े मामले में अब तक दीपिका पादुकोण से लेकर सारा अली खान और अर्जुन रामपाल जैसे कई सितारों से पूछताछ हो चुकी है।

गोवा: अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड का भाई गिरफ्तार, ड्रग्स से जुड़े मामले में हुई कार्रवाई

4 of 10
शमिता शेट्टी और राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया
शमिता और राकेश बापट बिग बॉस ओटीटी के सबसे चर्चित जोड़ी रही है। दोनों को फैंस ने शारा का हैश टैग दिया, इसी के साथ दोनों की जोड़ी को प्रशंसकों द्वारा खूब पसंद किया गया। दोनों का रिश्ता भले ही दोस्ती से शुरू हुआ हो, लेकिन दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं ये बात खुद इन दोनों ने बिग बॉस ओटीटी में कुबूल की थी। इसी के साथ दोनों ने ये कहा था कि जब घर से बाहर आएंगे तो वो इस पर जरूर विचार करेंगे। हाल ही में इन दोनों को एक साथ डेट पर भी देखा गया। जहां दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए।

प्यार हुआ इकरार हुआ है: शमिता शेट्टी और राकेश बापट ने लगाई अपने रिश्ते पर मुहर, हाथों में हाथ डाले पहुंचे डेट पर
विज्ञापन

5 of 10
लिंडा एवेंजलिस्टा - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत की बहुत सी हसीनाएं अक्सर और ज्यादा खूबसूरत दिखने के लिए या फिर अपने शरीर के किसी हिस्से को सही करवाने के लिए सर्जरी का सहारा लेती हैं। हालांकि ये सर्जरी उनके लिए सही हो ये जरूरी नहीं है। कई बार खराब सर्जरी के कारण चेहरा बिगड़ भी सकता है। हाल ही में कुछ ऐसा पूर्व सुपरमॉडल लिंडा इवांजेलिस्टा के साथ हुआ है जहां उन्होंने जेल्टिक एस्थेटिक्स के खिलाफ मुकदमा दायर कर 3.69 अरब हर्जाने की मांग की है। दरअसल दायर मुकदमें में ये कहा गया कि जेल्टिक ने उनके शरीर के कई हिस्से को बुरी तरह से खराब कर दिया है। बता दें कि कनेडेयिन मॉडल ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि उन्होंने लगभग पांच साल पहले वसा कम करने के लिए इलाज कराया था लेकिन अब उनका चेहरा ही पहचान में नहीं आ रहा है।

Linda Evangelista: सर्जरी से बिगड़ा पूर्व सुपरमॉडल का हुलिया, पहचान में ना आने के कारण कंपनी से मांगा इतना हर्जाना
विज्ञापन

6 of 10
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
कंगना रणौत बॉलीवुड जगत की वो अभिनेत्री हैं जिनका लगभग हर किसी से पंगा है। बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे भी हैं जो कंगना के इस बेबाक और बिंदास अंदाज को नापसंद करते हैं। बहुत ही कम ऐसा देखने को मिलता है जब कंगना रणौत किसी अभिनेत्री या अभिनेता की तारीफ करती हैं। हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को ‘सीरियस मैन’ के लिए अंतराष्ट्रीय एमी पुरस्कार में नॉमिनेशन मिला, जिसके बाद कंगना रणौत ने उनकी तारीफ करते हुए उन्हें दुनिया का सबसे बेहतरीन अभिनेता बताया।

तारीफ: कंगना रणौत नवाजुद्दीन सिद्दीकी को मानती हैं दुनिया का सबसे बेहतरीन अभिनेता, तारीफों के बांधे पुल
विज्ञापन

7 of 10
आरती सिंह, कृष्णा अभिषेक, गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकीं आरती सिंह ने पहली बार अपने भाई कृष्णा अभिषेक और मामा गोविंदा के बीच चल रही अनबन पर अपना पक्ष रखा। आरती ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कृष्णा और गोविंदा के खराब संबंधों का असर उन पर भी पड़ रहा है। गोविंदा और उनका परिवार उनसे भी बात नहीं करता है। आरती ने कहा मेरा हाल उस घुन की तरह जो  गेहूं के साथ खुद- ब- खुद फिस जाता है। उनके बीच जो भी दिक्कत है उसकी सजा मुझे भुगतनी पड़ी है।

विवाद: मामा गोविंदा संग भाई कृष्णा की अनबन पर बोलीं आरती सिंह, 'मैं गेहूं में घुन की तरह पिस रही हूं'

8 of 10
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद का कहना है कि उनके काम से जांच करने वाले टैक्स अधिकारी खुश थे। उन्होंने कहा, मैंने टैक्स अधिकारियों को सारे कागजात दिए हैं। उन्हें जो कागजात चाहिए थे, उससे ज्यादा दिए। सोनू ने ये बातें अपने एक इंटरव्यू में कही हैं। उन्होंने कहा, मेरे पास लखनऊ व जयपुर में एक इंच भी जमीन नहीं है। विदेशी चंदे में हेराफेरी की बात पर सोनू ने कहा कि रजिस्टर्ड कंपनी को विदेशी फंड पाने के लिए एफसीआरए में रजिस्टर कराना होता है। मेरा फाउंडेशन रजिस्टर ही नहीं है, तो मैं विदेशी फंड्स ले ही नहीं सकता हूं।

जब सोनू सूद ने टैक्स अधिकारियों से कहा: मैं आपको मिस करूंगा, जानिए क्या जवाब मिला?

9 of 10
शिल्पा शेट्टी, शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा लगातार राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पर जमकर कटाक्ष कर रही हैं। वो सोशल मीडिया के जरिए शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर जमकर तंज कस रही हैं। उन्होंने शिल्पा के टीवी पर साष्टांग दंडवत प्रणाम करने और रानी लक्ष्मीबाई के बार में बात करने पर तंज कसा है। शर्लिन ने शिल्पा को वास्तविक दुनिया में बदलाव लाने के लिए कहा है।



सोशल मीडिया: शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी- राज कुंद्रा पर कसा तंज, कहा- पोर्न से बाहर निकलकर कुछ कीजिए
विज्ञापन

10 of 10
सुनील शेट्टी, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति का ये सप्ताह बहुत ही खास रहा। शानदार शुक्रवार में बॉलीवुड के दो बेहतरीन कलाकारों और दोस्तों सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ ने अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा दिए। ये दोनों इस क्विज शो में खास मेहमान बनकर पहुंचे थे। दोनों के द्वारा जीती गई राशि बच्चों की पढ़ाई और इलाज के लिए इस्तेमाल की जाएगी, जहां एक तरफ सुनील शेट्टी सभी को खास संदेश दिया तो वहीं दूसरी तरफ जैकी श्रॉफ ने कई ऐसे पलों के बारे में बात की जिसने सभी को आंखो को नम कर दिया।

कौन बनेगा करोड़पति 13: सुनील शेट्टी ने मुश्किल समय में दिया था जैकी श्रॉफ का साथ, पिता को रखने के लिए दिया था अपना घर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें