विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म, 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस पर अकल्पनीय प्रदर्शन किया है! फिल्म ने पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। प्रभास की राधे श्याम और आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी बड़ी रिलीज़ ने इसे बिल्कुल भी प्रभावित नहीं किया। लोगों की भारी भीड़ सिनेमाघरों में 'द कश्मीर फाइल्स' देखने के लिए उमड़ पड़ी है। छठवें दिन, फिल्म ने अब तक की सबसे ज्यादा कमाई की है। बता दें कि 11 मार्च को रिलीज़ हुई 'द कश्मीर फाइल्स' 1990 में कश्मीर विद्रोह के दौरान हुए कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार पर आधारित है। फिल्म में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी हैं।