होली का जश्न
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसी शो में हिस्सा ले रहे ऋषभ चतुर्वेदी बताते हैं, "मुझे रंगों से बहुत प्यार है और होली एक ऐसा त्यौहार है, जहां आपको रंगों के साथ खेलने का मौका मिलता है। यह वो समय होता है जब हम बीती बातें भुलाकर प्यार और अपनेपन के साथ एक-दूसरे को गले लगाते हैं। होली से जुड़ीं मेरी कुछ खूबसूरत यादें तब की हैं, जब बचपन में हम होली पर ऐसे व्यवहार करते थे जैसे यह एक युद्ध हो, जहां निंजा सबको पानी के गुब्बारों से अटैक करता है। हम गुजिया और ठंडाई जैसे पारंपरिक पकवानों का जमकर लुत्फ उठाते थे। इस साल मैंने होली पर कुछ खास प्लान नहीं बनाया है, लेकिन मुझे यहां मुंबई में अपने इंडियाज़ गॉट टैलेंट परिवार के साथ होली मनाने का इंतजार है। मैं अपने सभी फैंस और दर्शकों से यह गुजारिश करना चाहूंगा कि वो पानी की बर्बादी ना करें। मेरी ओर से सभी को सुखद एवं सुरक्षित होली की शुभकामनाएं।"