'द बैटल ऑफ अयोध्या'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस सडॉक्यू-सीरीज में रविशंकर प्रसाद (पूर्व केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री), राहुल श्रीवास्तव (पत्रकार और टिप्पणीकार), विनय कटियार (बजरंग दल के संस्थापक), रंजना अग्निहोत्री (वरिष्ठ अधिवक्ता), इकबाल अंसारी (मामले में मुख्य वादी), आचार्य सत्येंद्र दास (राम मंदिर के मुख्य पुजारी), केके मुहम्मद (पुरातत्वविद्) और कई अन्य चर्चित हस्तियों के साक्ष्य शामिल हैं। सरित अग्रवाल और कुशल श्रीवास्तव द्वारा निर्मित इस डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग अयोध्या, लखनऊ, दिल्ली और मुंबई में की गई है।