फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suhana Khan: शाहरुख खान के साथ बड़े पर्दे पर दिखेंगी सुहाना, 'द आर्चीज' की रिलीज से पहले साइन की दूसरी फिल्म

Mon, 26 Jun 2023 05:14 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान-सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान जल्द ही अपने पिता की तरह ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म 'द आर्चीज' से वह अपने अभिनय का जलवा दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हालांकि, इस फिल्म के स्ट्रीम होने से पहले ही किंग खान की लाडली के खाते में एक और फिल्म आ गई है। 
Kamal Haasan: नौकरी छोड़ चुकी कोयंबटूर की महिला बस ड्राइवर को कमल हासन ने गिफ्ट की कार, कही यह बात
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान-सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया
एक रिपोर्ट की मानें तो सुहाना ने अपनी दूसरी फिल्म भी साइन कर ली है। बताया जा रहा है कि शाहरुख अपनी बेटी के लिए इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान सुहाना की फिल्म के लिए एक बार फिर सिद्धार्थ आनंद के साथ काम करने जा रहे हैं। 
Adipurush: अब 'आदिपुरुष' के टिकट की कीमत घटकर हुई इतनी, ऑडियंस को थिएटर तक लाने के लिए मेकर्स की जद्दोजहद जारी
विज्ञापन

3 of 5
सुहाना खान, शाहरुख खान - फोटो : Instagram
इस बारे में सूत्र ने कहा, "शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद ने 'पठान' में अभिनेता और निर्देशक के रूप में एक साथ काम किया है और अब यह जोड़ी इस अनाम फिल्म में कई भूमिकाओं में काम करने के लिए तैयार है। फिल्म का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स मिलकर कर रहे हैं। प्री-प्रोडक्शन का काम पहले ही शुरू हो चुका है और सभी स्टेक होल्डर फिल्म को फ्लोर पर ले जाने के लिए उत्साहित हैं।
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने तोड़ दी नंगे पैर फैंस से मुलाकात की परंपरा? जानिए सच्चाई

4 of 5
शाहरुख खान, सुहाना खान - फोटो : instagram/srkuniverse
सूत्र ने आगे कहा, ''यह एक ऐसा विषय है जिसके लिए कास्टिंग की आवश्यकता है। फिलहाल फिल्म से जुड़े सभी विवरणों को गुप्त रखा गया है। इस फिल्म के लिए शाहरुख और सुहाना दोनों ही काफी उत्साहित हैं।" हालांकि फिल्म में शाहरुख की भूमिका के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन उनके एक एक्सटेंडेड कैमियो की संभावना है।
Sunny Deol: बेटे की शादी के बाद सनी देओल ने गांव वालों को दी दावत, रखे खास व्यंजन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डंकी - फोटो : social media
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख जल्द ही फिल्म 'जवान' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ नयनतारा और विजय सेतुपति भी हैं। फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है। इसके अलावा शाहरुख 'डंकी' में भी काम कर रहे हैं। इसका निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। जानकारी के मुताबिक इसे इस साल के अंत तक रिलीज करने की तैयारी चल रही है। 
Naxals On Silver Screen: बंदूक छोड़ कैमरे के साथी बनने जा रहे गढ़चिरौली के नक्सल, इस फिल्म के लिए दिया ऑडिशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें