अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों अपनी फिल्म 'तेजस' को लेकर चर्चा में हैं। 27 अक्तूबर को रिलीज हुई कंगना की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर रही हैं। हालांकि, इस बात से बेफिक्र कंगना इन दिनों अपने भतीजे के साथ क्वालिटी समय गुजार रही हैं। बता दें कि कंगना रणौत बुआ बन गई हैं, कुछ दिनों पहले उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की गई थी। अब उनके घर पर एक पूजा रखी गई, जिसमें कंगना ने हिस्सा लिया और तस्वीरें भी फैंस के साथ साझा की हैं।