फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharib Hashmi: करियर में जो कुछ हासिल हुआ उससे खुश नहीं शारिब हाशमी, बोले- इससे ज्यादा का हकदार हूं

Wed, 01 Nov 2023 03:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शारिब हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया
इंडस्ट्री में वर्षों की मेहनत के बाद कालकारों को फिल्म नसीब होती है। अगर सफल हो जाए तो किस्मत पलटते देर नहीं लगती। मगर, कई बार ऐसा भी होता है जब फिल्म सफल तो होती है, लेकिन कलाकार के करियर में इससे खास बदलाव नहीं आता। ऐसे ही एक एक्टर हैं शारिब हाशमी। शारिब का मानना है कि उन्हें अच्छे प्रोजेक्ट्स में काम करने के बाद भी वह ओहदा नहीं मिल पाया है, जिसके वह हकदार हैं। एक मीडिया बातचीत में शारिब ने अपने संघर्ष को लेकर बात की।
विज्ञापन

2 of 5
शारिब हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया
शारिब हाशमी का कहना है कि वह एक लंबा रास्ता तय करके इंडस्ट्री में यहां तक पहुंचे हैं। लेकिन, उन्होंने जहां तक पहुंचने की सोची थी, वहां तक का आधा रास्ता भी तय नहीं कर पाए हैं। शारिब का कहना है कि उनका पर्सनल गोल जो है, वह उनका अहंकार नहीं है, बल्कि वह खुद पर इतना यकीन रखते हैं। इसी विश्वास ने उन्हें करियर के खराब दौर में उन्हें आगे बढ़ने में मदद की। 
विज्ञापन

3 of 5
शारिब हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया
शारिब ने शाहरुख खान की फिल्म 'जब तक है जान' में अहम रोल अदा किया। इसके बाद उन्होंने 'फिल्मिस्तान' में रील रोल अदा किया, जिसे उन्हें बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला। मगर, इसके बावजूद उनके करियर में खास उछाल नहीं आया। शारिब ने कहा कि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि दो शानदार फिल्में करने और एक नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद भी उनके करियर में ऐसी रुकावट आएगी। 
Karwa Chauth: मुस्लिम होकर भी ये हसीनाएं मनाती हैं करवा चौथ, पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं व्रत

4 of 5
शारिब हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया
शारिब ने अंग्रेजी वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस के साथ एक बातचीत में कहा था कि 'द फैमिली मैन' से उनके करियर को वो गति नहीं मिली, जिसके बारे में उन्होंने सोचा था। शारिब का कहना है, 'मुझे महसूस होता है कि मैं जहां था, वहां से एक लंबा रास्ता तय करके आया हूं और अभी काफी लंबी दूरी और तय करनी है। मुझे लगता है कि मैं इससे अधिक का हकदार हूं। मुझे वर्षों के संघर्ष के बाद फिल्म मिली, तब 'जब तक है जान' में काम किया। मैंने सफलता का स्वाद चखा है'।
Ayushmann Khurrana: अभिनय के साथ क्रिकेट का भी शौक रखते हैं आयुष्मान, बोले-अंडर-19 डिस्टिक लेवल खेला है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शारिब हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया
शारिब ने कहा कि जिन फिल्मो में वह काम कर रहे थे उनमें से कुछ शुरू ही नहीं हुईं, वहीं कुछ आधे रास्ते पर बंद हो गईं। अभिनेता ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, 'जब मैं इवेंट्स में जाता था तो लोग मेरी तरफ देखते तक नहीं थे। मैं बराबर से गुजर जाता था, कोई एक फोटो के लिए नहीं कहता था। कोई फिल्म रिलीज होने पर मैं बैठा होता तो मेरे से एक सवाल नहीं पूछा जाता था।'
Pippa On OTT: सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी ईशान खट्टर की 'पिप्पा', जानिए कहां और कब होने जा रहा वर्ल्ड प्रीमियर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें