फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी सावंत को तनुश्री दत्ता के जवाब से लेकर श्रीसंथ तक, मनोरंजन जगत की ये हैं 5 बड़ी खबरें

Sat, 27 Oct 2018 08:31 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
tanushree and rakhi - फोटो : twitter
तनुश्री ने राखी सावंत को दिया जवाब
#MeToo के तहत तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था, जिसके बाद राखी सावंत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तनुश्री दत्ता को लेस्बियन तक कह दिया। अब राखी सावंत के आरोपों का तनुश्री ने जवाब दिया है। तनुश्री ने कहा 'मैं ड्रग्स की आदी नहीं हूं और ना ही मैं सिगरेट और शराब का सेवन करती हूं, मैं लेस्बियन तो बिल्कुल नहीं हूं।'

पढ़ें: #MeToo लेस्बियन कहने पर राखी सावंत पर भड़कीं तनुश्री दत्ता- बोलीं, 'यह सब मजाक लगता है'
विज्ञापन

2 of 5
badhai ho - फोटो : instagram
विवादों में घिरी 'बधाई हो'
फिल्म बधाई हो ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। वहीं आयुष्मान खुराना और दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा अभिनीत इस फिल्म पर आरोप लगा है कि इसकी कहानी चोरी की है। छत्तीसगढ़ के लेखक और पत्रकार पारितोष चक्रवर्ती ने फिल्म के निर्माता, निर्देशक और लेखक पर उनकी कहानी चुराकर फिल्म बनाने का आरोप लगाया है। इस मामले में एक प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।

पढ़ें: आयुष्मान खुराना की हिट फिल्म 'बधाई हो' पर लगा कहानी चुराने का आरोप, दर्ज हुई एफआईआर
विज्ञापन

3 of 5
sreesanth - फोटो : colors
श्रीसंथ को मिली कालकोठरी की सजा
बिग बॉस में एक बार फिर श्रीसंथ को कालकोठरी की सजा मिली। जिसके बाद श्रीसंथ का पारा हाई हो गया। उनके इस तरह के बर्ताव के बाद वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान जमकर क्लास लेंगे। बता दें कि जेल में रात बिताने के बाद श्रीसंथ सुबह होते ही दीपक पर फिर बरस पड़े और दीपक को यह कहते सुनाई दिए कि वह नौकरों से बात नहीं करते।

पढ़ें: बिग बॉस: जेल जाने से बौखलाए श्रीसंथ, माइक उतार दीपक को बताया अपने घर का नौकर तो सलमान ने ली क्लास

4 of 5
Anuradha Paudwal - फोटो : file photo
अनुराधा पौडवाल का जन्मदिन आज
गायिका अनुराधा पौडवाल की आवाज का जादू ऐसा है कि आज भी लोग उनके गानों के दीवाने हैं। 80 के दशक में अपना करियर शुरू करने वाली अनुराधा पौडवाल जल्द ही बॉलीवुड की टॉप सिंगर में शामिल हो गईं। 1973 में अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी की फिल्म अभिमान से अनुराधा पौडवाल ने अपने करियर की शुरुआत की थी। अनुराधा को पहचान मिली साल 1976 में सुभाष घई की फिल्म कालीचरन से। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

पढ़ें: अनुराधा पौडवाल को दूसरी लता मंगेशकर बनाना चाहते थे गुलशन कुमार, इस एक फैसले ने बर्बाद कर दिया करियर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
johnny depp - फोटो : file photo
'पाइरेट्स ऑफ द कैरिबियन' से बाहर हुए जॉनी डेप
एक्टर जॉनी डेप अब पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन फ्रेंचाइजी से बाहर हो गए हैं। पिछले 15 सालों से जॉनी इससे जुड़े हुए थे लेकिन अब डिजनी स्टूडियो इसे लेकर कुछ बड़े फैसले लेने जा रही है। बता दें कि पायरेट्स ऑफ कैरेबियन की पहली फिल्म साल 2003 में आई थी। इस फिल्म ने दुनियाभर में काफी सुर्खियां बटोरी हैं। अब तक इस फिल्म के कुल 4 सीक्वल आ चुके हैं। 

पढ़ें: 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' से बाहर हुए जॉनी डेप, अब जैक स्पैरो के किरदार में नहीं आएंगे नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें