कहावत है 'दूर के ढोल सुहावने'....और ये कहावत फिल्मी नगरी पर पूरी तरह फिट बैठती है। दूर से जितनी चकाचौंध भरी और ग्लैमरस ये दुनिया नजर आती है, पास से उतनी ही दुखभरी है और ये बात और पुख्ता हो जाती है उन सितारों का हश्र देखकर जिन्होंने कभी इस फिल्म नगरी पर राज किया।
पढ़ें - विनोद खन्ना की खोज थी ये हीरोइन, फिल्में छोड़ कर ली थी करीना के 'ब्वॉयफ्रेंड' से शादी
विज्ञापन
2 of 6
रजनीकांत
जैसे कि एक्ट्रेस निशा नूर। आपने बेशक निशा नूर का नाम ना सुना हो लेकिन 80 के दशक में निशा साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा थीं। हर निर्माता-निर्देशक उनके साथ काम करना चाहता था। निशा नूर की लोकप्रियता का आलम ये था कि रजनीकांत से लेकर कमल हासन तक उनके साथ काम करने के लिए उत्साहित रहते थे। दोनों ने निशा नूर के साथ काम किया भी।
पढ़ें - मधुबाला की हमशक्ल थी ये हीरोइन, एक हादसे ने उजाड़ दी इसकी दुनिया, आज कहां है ?
विज्ञापन
3 of 6
निशा नूर
इतनी सफलता के बावजूद निशा नूर की जिंदगी वीरान और दर्दभरी ही रही और उसी हालत में वो दुनिया से चल बसीं।
पढ़ें - दिव्या भारती जैसी बड़ी स्टार बनना चाहती थी राजेश खन्ना की ये 'हीरोइन', सौतेले पिता ने कर दी थी हत्या
4 of 6
निशा नूर
फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बाद किसी ने भी उनकी सुध नहीं ली। यहां तक कि जो निर्माता-निर्देशक और हीरो निशा नूर को फिल्म में लेने के लिए उनके दरवाजे पर खड़े रहते थे उन्होंने भी उनका साथ छोड़ दिया।
विज्ञापन
5 of 6
निशा नूर
एक दिन बहुत ही दयनीय अवस्था में निशा नूर को सड़क पर पाया गया जिसके बाद कुछ लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां लाने पर पता चला कि निशा नूर को एड्स है और इसके चलते उनकी हालत और खराब होती चली गई...और फिर साल 2007 में निशा नूर ने इस दुनिया से चली गईं।
एक वेबसाइट के मुताबिक, निशा नूर को नागोर दरगाह के पास मरणासन्न अवस्था में पाया गया था। उस वक्त उनकी हालत ऐसी हो गई थी कि उनके शरीर पर कीड़े और चीटियां रेंग रहीं थीं और उनका ध्यान रखने के लिए कोई भी नहीं था।