घनश्याम नायक 'नट्टू काका'
ट्रोलर्स से परेशान होकर अभिनेता ने उन्हें जवाब दिया है। घनश्याम ने दिए एक इंटरव्यू में कहा कि, 'हर कोई किसी न किसी दिन बूढ़ा होता है और बीमारी से पीड़ित भी होता है। भगवान की कृपा है, मैं अब पूरी तरह से कैंसर-मुक्त हूं। मैंने 10 दिसंबर से तारक मेहता का उल्टा चश्मा की शूटिंग भी शुरू कर दी है और आगे भी मैं इस शो का हिस्सा बना रहूंगा। यह सब भगवान की कृपा, मेरे प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी और परिवार के सपोर्ट की वजह से ही संभव हो पाया है।'