फिल्म धक धक में संजना सांघी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'धक धक' के लिए ब्रज भाषा सीखने के अपने अनुभव को साझा करते हुए संजना सांघी कहती हैं, 'एक अभिनेत्री के रूप में मेरे लिए ब्रज बोली सीखना बहुत मजेदार था। भाषाविज्ञान मेरी पसंदीदा विषय रहा है, इसलिए किसी किरदार के लिए नई भाषा या बोली को सीखने में मुझे कोई दिक्कत नहीं होती है। रही बात ब्रज भाषा सीखने की, तो दिल्ली पली बढ़ी हूं। मथुरा के कई लोग मेरे परिचित हैं, उनसे ब्रज भाषा सीखने में बहुत मदद मिली।'