फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

July Month OTT: 'हसीन दिलरुबा' के बाद आएगा 'तूफान', जुलाई में ओटीटी पर बहुत कुछ है खास

Thu, 01 Jul 2021 10:05 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
जुलाई में OTT प्लेटफॉर्म्स पर मचेगा घमासान - फोटो : सोशल मीडिया
जुलाई के महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई बेहतरीन फ़िल्मों और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। इन फिल्मों में हसीन दिलरूबा और तूफ़ान जैसी फिल्में शामिल हैं। पहले फिल्मों सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थीं, लेकिन पैनडेमिक की वजह से अब ये फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होगी। वहीं, इस महीने आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप का भी डायरेक्टोरियल डेब्यू होगा। इसके अलावा भी जुलाई महीने नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और डिज्नी प्लस हॉटस्टार जैसे कई ओटीटी प्लेटफॉर्म अपने दर्शकों के लिए बेहतरीन फिल्में, शोज और सीरीज लेकर आ रहे हैं। तो चलिए इस हफ्ते क्या कुछ नया रिलीज होने जा रहा है आपको बताते हैं।

समांतर 2
पहली जुलाई को एमएक्स प्लेयर पर मराठी वेब सीरीज समांतर का दूसरा सीजन रिलीज किया जाएगा। स्वप्निल जोशी, नीतिश भारद्वाज और तेजस्विनी पंडित स्टारर एमएक्स ओरिजिनल वेब सीरीज ‘समांतर 2’ नौ एपिसोड्स में बनी है। इस सीजन में मिस्ट्री का एक अलग ही स्तर देखने को मिलने वाला है। सीरीज के दूसरे सीजन में बेहद प्रतिभाशाली सई ताम्हणकर की एंट्री दिखाई गई है और ऐसा लगता है कि वे कुमार महाजन की जिंदगी को और भी मुश्किल बनाने वाली हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
‘द टुमारो वॉर’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
द टुमॉरो वॉर
दो जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर अंग्रेज़ी फिल्म द टुमॉरो वॉर रिलीज हो रही है। द टुमॉरो वॉर एक साइंस फिक्शन फिल्म है। जैच डीन लिखित इस फिल्म का निर्देशन क्रिस मैके ने किया है। इसमें एडविन हॉज, सैम रिचर्डसन, बेट्टी गिलपिन, मैरी लिन राजस्कब और रयान कीरा आर्मस्ट्रांग भी हैं। प्रैट, रॉब कोवान, ब्रैडली जे फिशर और ब्रायन ओलिवर ने एक्सिक्यूटिव प्रोड्यूसर की ज़िम्मेदारी भी संभाली है। यह फिल्म अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी।
विज्ञापन

3 of 10
'हसीन दिलरुबा' - फोटो : ट्विटर
हसीन दिलरुबा
अभिनेत्री तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ का फैंस को इंतजार है। दो जुलाई को हसीन दिलरुबा नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। तापसी के साथ फिल्म में विक्रांत मेस्सी और हर्षवर्धन राणे की मुख्य भूमिका है। इस फ़िल्म को विनिल मैथ्यू ने डायरेक्ट किया है और आनंद एल राय ने अपने बैनर कलर येलो प्रोडक्शन के तहत इसे प्रोड्यूस किया है। 

4 of 10
कॉलर बॉम्ब - फोटो : सोशल मीडिया
कॉलर बॉम्ब
कॉलर बॉम्ब डिज्नी प्लस हॉस्टार वीआईपी पर नौ जुलाई को रिलीज होगी। इस फिल्म में जिम्मी शेरगिल और आशा नेगी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह एक सुसाइड बॉम्बर को रोकने की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है। वहीं, फिल्म में जिम्मी मनोज हेसी नाम के पुलिस अफ़सर के किरदार में हैं। फ़िल्म का निर्देशन ध्यानेश ज़ोटिंग ने किया है।फ़िल्म की स्क्रिप्ट निखिल नायर ने लिखी है।
विज्ञापन

5 of 10
स्टेट ऑफ सीज: टेंपल अटैक - फोटो : सोशल मीडिया
स्टेट ऑफ सीज: टेंपल अटैक
नौ जुलाई को जी5 पर 'स्टेट ऑफ सीज: टेंपल अटैक' है सीरीज रिलीज होगा. यह सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इसमें अहमदाबाद के अक्षरधाम मंदिर पर आतंकी हमले की इस कहानी में अक्षय खन्ना लीड रोल में हैं। बता दें कि अक्षय का यह ओटीटी डेब्यू है।

 
विज्ञापन

6 of 10
नेवर हैव आई एवर - फोटो : सोशल मीडिया
नेवर आई हैव एवर-2
नेवर आई हैव एवर का दूसरा सीजन 15 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। यह युवा रोमांटिक कॉमेडी शो है, जिसमें भारतीय-अमेरिकी किशोरवय देवी की ज़िंदगी को दिखाया गया है। इस किरदार को मैत्रेयी रामकृष्णन ने निभाया है।
विज्ञापन

7 of 10
तूफान - फोटो : सोशल मीडिया
तूफ़ान 
इस महीने ही फरहान अख़्तर की मोस्ट अवेटेड फिल्म तूफ़ान रिलीज होगी। इस फिल्म का प्रीमियर 16 जुलाई को अमेज़न प्राइम वीडियो पर होगा। फ़िल्म में मृणाल ठाकुर फीमेल लीड रोल में हैं। कहानी एक स्ट्रीट बॉक्सर के चैम्पियन बनने पर आधारित है। परेश रावल फ़रहान के किरदार के ट्रेनर के किरदार में दिखेंगे।

8 of 10
फील्स लाइक इश्क - फोटो : सोशल मीडिया
फील्स लाइक इश्क
23 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर फील्स लाइक इश्क़ सीरीज रिलीज होगी, जिसमें कई कहानियां दिखायी जाएंगी। एक कहानी का निर्देशन आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने किया है। ताहिरा का यह डायरेक्टोरियल डेब्यू है।

9 of 10
फियर स्ट्रीट पार्ट वन: 1994 - फोटो : सोशल मीडिया
फियर स्ट्रीट पार्ट वन: 1994
हॉरर फिल्म उपन्यासकार आरएल स्टाइन की पुस्तक श्रृंखला पर आधारित है। फिल्मों में घटनाएं एक अभिशाप से जुड़ी होती हैं। क्रूर हत्याओं की एक श्रृंखला के बाद एक किशोर और उसके दोस्त एक बुरी ताकत का सामना करते हैं जो सदियों से उनके कुख्यात शहर शैडीसाइड, ओहियो से त्रस्त है। यह दो जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
विज्ञापन

10 of 10
ग्रे'ज एनाटॉमी 17 - फोटो : सोशल मीडिया
ग्रे'ज एनाटॉमी 17
ग्रे'ज एनाटॉमी 17 एक अमेरिकी मेडिकल ड्रामा टेलीविज़न श्रृंखला है। यह सिएटल वॉशिंगटन में, एक काल्पनिक सिएटल ग्रेस मर्सी वेस्ट अस्पताल (जिसे पूर्व में सिएटल ग्रेस अस्पताल नाम से जाना जाता था), में प्रशिक्षुओं, रेज़ीडेंट और उनके शिक्षकों के जीवन के बारे में है। पायलट एपिसोड "अ हार्ड डेज़ नाइट" का प्रीमियर 27 मार्च 2005 को ABC पर हुआ। तब से, 16 सीज़न का प्रसारण किया जा चुका है और 17वां सीजन तीन जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें