फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: खास दिन पर तापसी पन्नू ने लिया बड़ा संकल्प, बहन के साथ नैनीताल में बिता रही हैं छुट्टियां

Sun, 01 Aug 2021 05:28 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : Instagram
तापसी पन्नू आज पूरे 34 वर्ष की हो गई हैं। उन्होने बॉलीवुड में अपने अभिनय के दम पर अपनी एक अलग और खास जगह बनाई है। अमिताभ बच्चन से लेकर ऋषि कपूर तक के साथ उन्होने काम किया। बड़े पर्दे पर अपने अभिनय से अलग छाप छोड़ने वाली अभिनेत्री तापसी पन्नू अपनी शूटिंग के स्केड्यूल से समय निकालकर अपनी बहन के साथ अपना जन्मदिन मना रही हैं। जिसकी तस्वीरें तापसी पन्नू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं।

नैनीताल में मना रही हैं छुट्टियां

तापसी पन्नू ने अपनी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें में वो नैनीताल में हैं और वहां की शाम का आनंद लेते हुए नजर आ रही हैं। वह अपनी शूटिंग से वक्त निकालकर वहां जन्मदिन सेलिब्रेट करने गई हैं। इस तस्वीर के अलावा उन्होने अपने पोस्ट के साथ एक मोटिवेश्नल कोट लिखा। उन्होने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई तस्वीरे साझा की हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : Social media
कुछ नया करने का लिया संकल्प

इस तस्वीर में तापसी पन्नू एक बालकनी में खड़ी हुईं हैं और वो उगते हुए सूरज को देख रही हैं। कैमरे की तरफ उनकी पीठ हैं। उन्होने इस तस्वीर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा, ‘पिछला हफ्ता थोड़ा कठिन, मुश्किल था। लेकिन इस सूर्योदय और नए साल के साथ मैं एक बार फिर से ये देखने की कोशिश कर रही हूं कि मेरे लिए जीवन में क्या है। क्योंकि उठो तो ऐसे उठो, फक्र हो बुलंदी को, झुको तो ऐसे झुको बन्दगी भी नाज करे ।
विज्ञापन

3 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : Social Media
इन सितारों ने दी  बधाई 

उनकी ये तस्वीर उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आ रही है। इसके साथ ही बॉलीवुड के सितारे भी उन्हें उनके जन्मदिन कि ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा ने कमेंट में दिल वाले इमोजी के साथ 'ब्यूटीफुल' लिखा तो वहीं अभिलाष थपलियाल ने कमेंट में दिल वाले इमोजी के साथ 'विंडो का वॉलपेपर' लिखा है। तापसी की बहन शगुन पन्नू ने भी मसल्स और फायर वाले इमोजी वाले कमेंट उनकी इस तस्वीर के नीचे किए।

4 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : Instagram
हसीन दिलरुबा में आईं नजर

तापसी पन्नू हाल ही में फिल्म हसीन दिलरुबा में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ हर्षवर्धन राणे और विक्रांत मैसी थे। फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पांस मिला है। तापसी के किरदार और उनके अंदाज को खूब पसंद किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
सिख परिवार में हुआ था जन्म

तापसी पन्नू का जन्म 1 अगस्त 1987 में दिल्ली के एक सिख परिवार में हुआ था। तापसी के पिता दिल मोहन एक व्यवसायी हैं और उनकी मां निर्मलजीत पन्नू ग्रहणी हैं। बता दें कि जब तापसी पन्नू सिर्फ आठ वर्ष की थी उस समय ही उन्होने भरतनाट्यम सीखना शुरू कर दिया था। करीब आठ साल तक तापसी ने डांस की ट्रेनिंग भी ली। तापसी एक स्क्वाश प्लेयर भी  हैं। तापसी ने अपनी पढ़ाई दिल्ली से पूरी की है। उनके घर में सब उन्हें प्यार से मैगी बुलाते हैं। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें