फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेंडशिप डे: ब्रेकअप किया लेकिन नहीं तोड़ी दोस्ती, आज भी हर कदम पर साथ हैं ये सितारे

Sun, 01 Aug 2021 05:15 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रणबीर, दीपिका, सलमान, कटरीना - फोटो : सोशल मीडिया
दुनियाभर में आज फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। वैसे तो दोस्ती हर दिन खास होती है लेकिन फिर भी इस खास दिन पर हर कोई अपने दोस्तों को याद करता है।आज आम लोगों से लेकर बी टाउन सेलेब्स तक सभी अपने दोस्तों को फ्रेंडशिप डे विश कर रहे हैं। बॉलीवुड में भी ऐसे बहुत से सितारे हैं जो एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं और उनकी दोस्ती दूसरे लोगों की भी प्रेरणा देती है। हालांकि सबसे ज्यादा जो बात हैरान करती है वो ये है कि बॉलीवुड में कुछ ऐसे भी स्टार्स है जो कभी रिलेशनशिप में थे लेकिन ब्रेकअप के बाद भी अच्छे दोस्त बने रहे।

ब्रेकअप के बाद भी एक दूसरे ेके अच्छे दोस्त हैं ये सितारे

जहां ब्रेकअप के बाद से अक्सर लोगों के मन में एक दूसरे के लिए खटास आ जाती है तो वहीं इन सितारों ने साबित किया है कि एक्स भी अच्छे दोस्त हो सकते हैं तो चलिए आज फ्रेंडशिप डे के मौके पर आपको बताते हैं बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही जोड़ियों के बार में जो ब्रेकअप के बाद भी हैं एक दूसरे के दोस्त।
विज्ञापन

2 of 6
रणवीर अनुष्का - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर-अनुष्का

आज रणवीर दीपिका के पति हैं और अनुष्का विराट की पत्नी लेकिन एक वक्त ऐसा था जब रणवीर और अनुष्का एक दूसरे के क्लोज थे। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया था और कहा जाने लगा था कि निजी जिंदगी में भी दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे। हालांकि किसी वजह से दोनों के बीच दूरी आ गई और उन्होंने ब्रेकअप कर लिया। वहीं ब्रेकअप के बाद भी दोनों में कोई शिकवा गिला नही है और दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं।
विज्ञापन

3 of 6
सलमान खान, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान-कटरीना कैफ

सलमान की जिंदगी में आज तक जितनी लड़कियां आई हैं उनमें से कम ही ऐसी रही हैं जिनके साथ सलमान की आज भी अच्छी दोस्ती हो। इसमें कटरीना कैफ का नाम शामिल है जो सलमान के साथ आज भी अच्छी दोस्ती निभाती हैं। वहीं सलमान भी कटरीना को अपना अच्छा दोस्त मानते हैं और हर वक्त उनका साथ देने के लिए तैयार रहते हैं।

4 of 6
शाहिद कपूर और करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद-करीना

एक वक्त ऐसा था जब शाहिद और करीना का नाम एक साथ लिया जाता था। दोनों ने खुल्लम खुल्ला एक दूसरे से प्यार का इजहार किया था। शाहिद-करीना को साथ देखकर लगता था कि दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे हालांकि पांच साल के बाद अचानक दोनों का रिश्ता टूट गया और उनके रास्ते अलग हो गए। शाहिद और करीना आज दोस्त हैं। भले ही दोनों कभी मिलते नहीं लेकिन उन्हें साथ फिल्म करने और एक दूसरे के पार्टनर से भी कोई परेशानी नही है।
विज्ञापन

5 of 6
डिनो मोरिया, बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर - फोटो : Instagram
बिपाशा बसु-डीनो मोरेया

करियर के शुरूआती दौर में बिपाशा बसु और डीनो मोरेया एक दूसरे के काफी करीब थे। कहा जाता था कि पर्दे पर इनकी शानदार केमेस्ट्री असल जिंदगी की डेटिंग की वजह से आती है। हालांकि जल्द ही दोनों का ब्रेकअप हो गया और बिपाशा का नाम जॉन से जुड़ गया। जॉन के साथ रिलेशनशिप में आने के बाद भी बिपाशा और डीनो का रिश्ता दोस्ती वाला रहा। वही बिपाशा ने अपनी शादी में डीनो को बुलाया और वो आए भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर दीपिका

दीपिका रणबीर कपूर से बहुत प्यार करती थीं और रणबीर भी दीपिका को पसंद करते थे। हालांकि खबरों की मानें तो दीपिका ने रणबीर को उन्हें रंगे हाथों धोखा देते पकड़ा था जिसके बाद उनका रिश्ता टूट गया था। इस ब्रेकअप से दीपिका डिप्रेशन में भी चली गई थीं। हालांकि उन्होंने खुद को संभाला और फिर उन्होंने रणबीर के साथ फिल्म में काम भी किया। आज दोनों बहुत ही अच्छे दोस्त हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें