फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taapsee Pannu News: तापसी पन्नू ने तोड़ी चुप्पी: आयकर छापे पर तीन ट्वीट कर उठाए सवाल, लिखा- 5 करोड़ मैंने कभी लिए ही नहीं

Sat, 06 Mar 2021 10:45 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : instagram/taapsee
अभिनेत्री तापसी पन्नू के घर आयकर विभाग ने छापा मारा और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। आरोप है कि अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू 650 करोड़ के टैक्स अनियमितता में शामिल हैं। आयकर विभाग ने बॉलीवुड हस्तियों से जुड़े इस मामले में मुंबई, पुणे, दिल्ली और हैदराबाद में सर्च ऑपरेशन किया। शुक्रवार की रात को पुणे में अधिकारियों ने तापसी और अनुराग से पूछताछ की। अब इस पूरे मामले में पहली बार अभिनेत्री ने चुप्पी तोड़ी है और ट्विटर पर अपनी बात रखी है।
विज्ञापन

2 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तापसी ने एक के बाद एक तीन ट्वीट किए। तापसी लिखती हैं कि 'मुख्य रूप से तीन चीजों की तीन दिनों तक गहन खोजबीन की गई। 1. ‘कथित’ बंगले की चाबी जो पेरिस में है। क्योंकि गर्मियों की छुट्टियां आने वाली हैं।'
 
विज्ञापन

3 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : instagram/taapsee
अपने दूसरे ट्वीट में तापसी ने छापे के दूसरे प्वॉइंट के बारे में बताया। वह लिखती हैं कि ‘कथित पांच करोड़ रुपये की रसीद जो भविष्य के लिए है।’ दरअसल अधिकारियों के हवाले से यह दावा किया गया था कि तापसी पन्नू को पांच करोड़ का नकद भुगतान किया गया था और उसकी रसीद उनके घर से मिली है।
 

4 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : instagram/taapsee
अपने तीसरे ट्वीट में तापसी ने लिखा कि 'माननीय वित्त मंत्री के अनुसार 2013 में मेरे यहां छापे पड़े थे। अब सस्ती नहीं रही।' यहां तापसी ने कंगना पर कटाक्ष किया है क्योंकि कंगना उन्हें कई बार सस्ती कॉपी कह चुकी हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप - फोटो : instagram/anuragkashyap10
वित्त मंत्री ने 2013 में भी छापे की कही बात
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू के आवास और दफ्तरों पर आयकर छापों को लेकर शुक्रवार को कहा, इन लोगों पर 2013 में भी ऐसी ही कार्रवाई हुई थी, मगर तब किसी ने इसे मुद्दा नहीं बनाया, जैसा अब बनाया जा रहा है। मैं किसी पूर्व मामले का जिक्र नहीं करना चाहती, लेकिन जब भाजपा सरकार के कार्यकाल में इस तरह की कार्रवाई की जाती है, तो उस पर सवाल खड़े किए जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें