तापसी पन्नू
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रही तापसी
तापसी पन्नू ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें असली पहचान फिल्म ‘पिंक’ से मिली। हालांकि इस फिल्म में तापसी अकेली नहीं थी फिर भी उनकी भूमिका को दर्शकों ने बहुत पसंद किया और सराहा। इस फिल्म में तापसी को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन साझा करने का मौका मिला था। इस फिल्म के बाद तापसी के पास फिल्मों की लंबी लाइन लग गई। तापसी की मुख्य फिल्मों में 'बेबी', 'नाम शबाना', 'सूरमा', 'द गाजी अटैक', 'पिंक', 'मनमर्जियां', 'बदला', 'मुल्क', 'सांड की आंख' और 'थप्पड़' शामिल हैं।