taapsee pannu
- फोटो : amar ujala
तापसी को बड़ी पहचान मिली निर्देशक शूजित सरकार की फिल्म पिंक से। इसमें उनके किरदार को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी खूब सराहा। इस फिल्म के बाद तापसी के पास फिल्मों की लंबी लाइन लग गई। यही नहीं पिंक ने महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर सभी के बीच एक नई बहस भी छेड़ दी। तापसी की मुख्य फिल्मों में बेबी, नाम शबाना, जुड़वा 2, सूरमा, द गाजी अटैक, पिंक, मनमर्जियां, बदला और मुल्क है।