फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म में काम करते हुए मीना कुमारी को दिल दे बैठा था ये हीरो, 'काजल' के एक गाने से खुला नसीब

Wed, 31 Jul 2019 02:58 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
meena kumari
ट्रेन के अपार्टमेंट में एक अजनबी पर्चे पर लिखता है- आपके पांव बहुत हसीन हैं इन्हें जमीन पर मत उतारना, मैले हो जाएंगे। उस पर्चे को मीना कुमारी के पैरों की उंगलियों में फंसाकर अगले स्टेशन पर उतर जाता है। फिल्म पाकीजा के इस सीन में दिखे यह अजनबी थे एक्टर राजकुमार। मीना कुमारी के जन्मदिन पर जानते हैं कि धर्मेंद्र के अलावा राजकुमार भी मीना कुमारी से इश्क कर बैठे थे ।
विज्ञापन

2 of 7
मीना कुमारी
यह वही राजकुमार थे जो फिल्मों में अपनी डायलॉग डिलीवरी की वजह से जाने जाते थे। वैसे तो मीना कुमारी का नाम कई लोगों से जोड़ा गया। सुना जाता है कि फिल्म 'बैजू बावरा' के निर्माण के दौरान एक्टर भारत भूषण ने भी मीना से अपने प्यार का इजहार किया था।
विज्ञापन

3 of 7
meena kumari
राजकुमार को तो मीना कुमारी से इतना इश्क हो गया कि वह मीना के साथ सेट पर काम करते समय अपने डायलॉग भूल जाते थे। बस मीना के चेहरे की तरफ ही ताकते रहते थे। पकीजा में पहले धर्मेंद्र को साइन किया गया था, लेकिन उन दिनों मीना और धर्मेंद्र के अफेयर के चर्चे हर जुबान पर थे और इससे चिढ़कर उनके पति कमाल अमरोही ने धर्मेंद्र को पाकीजा से निकालकर उनका रोल राजकुमार को दिया था। लेकिन यहां भी कमाल के साथ धोखा हो गया। 

4 of 7
मीना कुमारी
राजकुमार का दिल भी मीना कुमारी पर आ गया। कहते हैं कि मीना कुमारी के साथ ट्रेन वाले सीन को करते हुए पहली बार जब राजकुमार ने करीब से मीना के पैरों को देखा तो वह मीना की खूबसूरती के मुरीद हो गए थे। कमाल को राजकुमार से भी जलन होने लगी थी और उन्होंने फिल्म में दोनों के बहुत ही कम सीन साथ में करवाए। लेकिन फिल्म का एक गाना बेहद रोमांटिक था और उसे फिल्माया जाना भी जरूरी था।
विज्ञापन

5 of 7
मीना कुमारी
कमाल ने मीना की आंखों से ही प्यार बरसाने की कोशिश करवाई थी, दोनों को साथ में ज्यादा ना दिखाकर खूबसूरत रोमांटिक मौसम और नजारों पर ज्यादा फोकस किया था। वह गाना था- चलो दिलदार चलो, चांद के पार चलो... पाकीजा में यह युगल गीत तब आता है जब कैंप में दोनों की पहली बार मुलाकात होती है। 
 
विज्ञापन

6 of 7
मीना कुमारी
इसके बाद कमाल अमरोही ने राजकुमार को अपनी किसी फिल्म में नहीं लिया। राजकुमार और मीना कुमारी ने 'दिल अपना और प्रीत पराई' में भी काम किया। लेकिन कहते हैं कि फिल्म 'काजल' उन्होंने मीना के साथ इसलिए की थी क्योंकि इसमें उनके साथ उन्हें रोमांस का खूब मौका मिल रहा था। राजकुमार रोमांटिक हीरो नहीं थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मीना कुमारी
फिल्म 'काजल' का एक बेहद रोमांटिक गाना छू लेने दो नाजुक होठों को, कुछ और नहीं हैं जाम हैं ये, कुदरत ने जो हमको बख्शा है, वो सब से हसीं इनाम है ये... उन पर और मीना कुमारी के बीच फिल्माया जाना था लेकिन निर्माता-निर्देशक राम माहेश्वरी राजकुमार से यह कहने में हिचक रहे थे । जैसे ही राजकुमार के कानों में यह बात पड़ी, कहते हैं कि वह उछल पड़े थे और बोले थे कि कौन नहीं चाहेगा मीना जी के साथ रोमांस करना। इस फिल्म में धर्मेंद्र भी थे, लेकिन मीना और राजकुमार ने खूब सुर्खियां लूटी थीं। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें