फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया का सपोर्ट करते हुए स्वरा भास्कर बोलीं- 'गुनाह कानून को तय करने दीजिए', भड़के यूजर्स ने लगा दी एक्ट्रेस की क्लास

Tue, 11 Aug 2020 08:58 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्वरा, सुशांत, रिया - फोटो : ट्विटर
युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस (Sushant Singh Rajput) में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। इस केस में रिया से पुलिस और ईडी की पूछताछ चल रही है। इस बीच स्वरा भास्कर रिया चक्रवर्ती के समर्थन में आ गई हैं। रिया पर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। स्वरा ने रिया का समर्थन करते हुए कहा है कि वह विचित्र मीडिया ट्रायल की शिकार हो रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रिया चक्रवर्ती, स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया
स्वरा ने ट्वीट करते हुए लिखा है-  'रिया एक अजीबो-गरीब और खतरनाक मीडिया ट्रायल का शिकार हो रही हैं, जिसकी अगुवाई एक भीड़तंत्र से हो रही है। उम्मीद करती हूं कि सम्माननीय सुप्रीम कोर्ट इस पर ध्यान देगी और फर्जी न्यूज फैलाने वालों और साजिशों की कहानियां बनाने वालों पर रोक लगेगी। कानून को तय करने दीजिए'।

विज्ञापन

3 of 5
स्वरा भास्कर, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
स्वरा के इस ट्वीट पर उन्हें ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। कई लोगों ने स्वरा की बात के विरोध में ट्वीट कर उन्हें ट्रोल कर दिया है। एक यूजर ने लिखा- सीबीआई की जांच का इंतजार करो। वैसे तो तुम्हारा गैंग कानून पर भरोसा नहीं करता है। आज जरूरत है तो सम्माननीय लगा दिया। कल इसके विपरीत निर्णय आ गया तो सम्माननीय हटा भी दोगे।

4 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : Twitter
एक अन्य ने लिखा- एक तरफ तो आप लिखती हैं सुशांत के परिवार को अकेला छोड़ दो और एक तरफ सुशांत के कातिल के फेवर में बोल रही हैं। हमें तुम्हारी राय से कोई फर्क नहीं पड़ता। अपने काम से काम रखो। एक ने लिखा- अगर सीबीआई जांच में रिया गुनहगार निकलती है तो तुम्हें माफी मांगनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ईडी के दफ्तर पहुंचीं रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई
बता दें रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में नया हलफनामा दाखिल किया है। इसमें रिया ने कहा है कि कि मामले में उनका गलत तरीके से मीडिया ट्रायल चलाया जा रहा है और उन्हें सुशांत सिह राजपूत की मौत का दोषी ठहराया जा रहा है। याचिकाकर्ता को पहले से ही मीडिया द्वारा दोषी ठहराया गया  है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें