हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अन्ना के नाम से मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी को तीन दशक बीतने जा रहे हैं। इंडस्ट्री में उनकी पहचान एक्शन और कॉमेडी हीरो के रूप में रही है। उन्होंने किरदार तो काफी अलग अलग किए हैं लेकिन पुरस्कृत उन्हें सिर्फ खलनायक के किरदार में ही किया गया है। अभिनय करते करते वह फिल्म निर्माता भी बने और कुछ दूसरे व्यापारों में भी अपना हाथ आजमाया। सुनील शेट्टी के जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनके कुछ बेहतरीन किरदारों के बारे में।
विज्ञापन
2 of 11
बलवान
- फोटो : सोशल मीडिया
किरदार : अर्जुन सिंह
फिल्म : बलवान (1992)
सुनील शेट्टी के करियर की शुरुआत इसी फिल्म से हुई और उनके साथ इस फिल्म में नजर आईं बहुत ही कम उम्र में मशहूर हो चुकीं अभिनेत्री दिव्या भारती। सुनील का किरदार फिल्म में अर्जुन सिंह का रहा जो एक गरीब परिवार का लड़का है। कुछ पुलिस वालों से मारपीट करने के बाद वह जेल जाता है और जब जेल से निकलता है तो एक पुलिस कमिश्नर की मदद से खुद भी पुलिस में भर्ती हो जाता है। इसके बाद अर्जुन की पोस्टिंग एक शहर में होती है जहां पहुंचकर अर्जुन वहां के गैंगस्टर भाई जी का सर्वनाश करता है। यह फिल्म बॉस बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। सुनील और दिव्या के अलावा फिल्म में टीनू आनंद और डैनी डेंजोंगपा मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। यहीं से सुनील की छवि फिल्मों में एक्शन हीरो की बन गई थी।
विज्ञापन
3 of 11
दिलवाले
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
किरदार : विक्रम सिंह
फिल्म : दिलवाले (1994)
हैरी बावेजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुनील शेट्टी एक पुलिस वाले विक्रम सिंह की भूमिका में नजर आए। फिल्म में सुनील के अलावा अजय देवगन, रवीना टंडन और परेश रावल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। इस फिल्म में भी मुख्य अभिनेत्री का किरदार दिव्या भारती निभाने वाली थीं। लेकिन, अचानक से उनका निधन हो गया तो रवीना को यह किरदार दिया गया। विक्रम अजय देवगन के किरदार अरुण की मदद उसकी खोई हुई मोहब्बत पाने के लिए करता है। इसमें विक्रम को अपने प्यार का बलिदान देना पड़ता है। शानदार अदाकारी के लिए सुनील को इस फिल्म में पहली बार सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामित किया गया।
4 of 11
गोपी किशन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
किरदार : गोपी / किशन
फिल्म : गोपी किशन (1994)
एक एक्शन हीरो के रूप में सुनील शेट्टी लगातार फिल्में करते जा रहे थे और इस फिल्म में वह पहली बार दोहरे किरदार में नजर आए। एक किरदार किशन का है जो बचपन में ही एक हत्या के इल्जाम की वजह से जेल की हवा खा रहा है और दूसरा किरदार गोपी का है जो एक हवलदार की नौकरी करता है। काम और स्वभाव दोनों में ही यह दोनों अलग हैं। हालांकि फिल्म में दुश्मनों का सर्वनाश करने के लिए यह दोनों साथ काम करते हैं। दीपक शिवदासानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में भी सुनील का यह अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया। सुनील के अलावा इस फिल्म में करिश्मा कपूर, शिल्पा शिरोडकर, अरुणा ईरानी और सुरेश ओबेरॉय मुख्य भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
5 of 11
बॉर्डर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
किरदार : भैरव सिंह
फिल्म : बॉर्डर (1997)
जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुनील शेट्टी का किरदार बहुत यादगार रहा। फिल्म में सुनील के अलावा सनी देओल, अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ, सुदेश बेरी, पुनीत इस्सर सहित अन्य कलाकारों की फौज शामिल है। इसमें से फिल्म की कहानी में कई कलाकार शहीद भी होते हैं। भैरव भारतमाता पर जान छिड़कता है। यह फिल्म 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। इस फिल्म में शानदार काम करने के लिए सुनील शेट्टी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामित किया गया था।
विज्ञापन
6 of 11
हेरा फेरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
किरदार : श्याम
फिल्म : हेरा फेरी (2000)
सुनील की शुरुआती पहचान तो एक्शन हीरो के रूप में बनी। बीच-बीच में वह कुछ कॉमेडी भी करते रहे। लेकिन, इस फिल्म में उन्होंने जो कॉमेडी की है, वह आज तक सोशल मीडिया पर छाई रहती है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म के तीन कलाकार बाबूराव, राजू और श्याम आज तक लोगों को मुंह जुबानी याद हैं। राजू का किरदार अक्षय कुमार ने, बाबूराव का किरदार परेश रावल ने और श्याम का किरदार सुनील शेट्टी ने निभाया है। यह फिल्म अपने बेहतरीन कॉमेडी संवादों के लिए मशहूर है। यहां से लोगों को पता चला कि सुनील शेट्टी इस दर्जे की कॉमेडी भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 11
रिफ्यूजी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
किरदार : मोहम्मद अशरफ
फिल्म : रिफ्यूजी (2000)
जेपी दत्ता के निर्माण और निर्देशन में बनी यह फिल्म अपने नाम के हिसाब से प्रवासियों पर ही आधारित है। इस फिल्म की कहानी उस वक्त की है जब भारत देश को 1947 में दो टुकड़ों में विभाजित किया गया था। उस समय देश में सीमा पार करवाने वालों का धंधा जोरों पर था। इस घटना के बीच का एक रोमांटिक पहलू जेपी दत्ता ने दर्शकों को दिखाया है। इस फिल्म से ही अभिनेता अभिषेक बच्चन और करीना कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की है और सुनील शेट्टी का किरदार रहा पाकिस्तानी बॉर्डर सिक्योरिटी ऑफिसर मोहम्मद अशरफ का। वह बहुत सख्त है लेकिन जरूरत के हिसाब से नरम भी होना जानता है। इस फिल्म में लाजवाब अभिनय के लिए सुनील शेट्टी को सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामित किया गया।
8 of 11
धड़कन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
किरदार : देव
फिल्म : धड़कन (2000)
'धड़कन' उनके करियर की वह फिल्म है जिसके लिए उन्हें अपने करियर का पहला और आखिरी फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। वह भी नकारात्मक किरदार के लिए। फिल्म में सुनील ने एक आशिक देव का किरदार निभाया है। देव शुरुआत से ही अंजली से प्यार करता है लेकिन अंजली के पिता एक बड़े उद्योगपति होने की वजह से और देव की कुछ खामियों को जानने के बाद अपनी बेटी की शादी उससे करने के लिए तैयार नहीं होते। बाद में देव एक बड़ा आदमी बनने की कोशिश करता है और अंजली को पाना चाहता है लेकिन, इसी कोशिश में वह एक विलेन बन जाता है। सुनील के अलावा इस फिल्म में अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी और महिमा चौधरी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
9 of 11
कयामत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
किरदार : अकरम शेख
फिल्म : कयामत- सिटी अंडर थ्रेट (2003)
फिल्म के उपशीर्षक के हिसाब से यह फिल्म आतंकवाद से जूझने में ही पूरी होती है। सुनील शेट्टी इस फिल्म में एक सीबीआई ऑफिसर अकरम शेख का किरदार निभाते हुए नजर आए। सीबीआई को अपने सूत्रों से खबर मिलती है कि शहर में कुछ आतंकवादी शहर को तबाह करने की जुगत में लगे हुए हैं। इस मिशन को अकरम के हवाले किया जाता है और शहर को बचाने की जिम्मेदारी दी जाती है। इस जिम्मेदारी को पूरा करने में अकरम का साथ देता है रचित। हैरी बवेजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुनील शेट्टी के साथ अजय देवगन, संजय कपूर, अरबाज खान, ईशा कोप्पिकर, रिया सेन, नेहा धूपिया और आशीष चौधरी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। इस फिल्म के लिए भी सुनील को सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार के आइफा पुरस्कार में नामांकन मिला।
10 of 11
मैं हूं ना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
किरदार : राघवन
फिल्म : मैं हूं ना (2004)
फराह खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक बार फिर सुनील शेट्टी अपने खलनायक वाले अवतार में नजर आए। सुनील का इस फिल्म में राघवन का किरदार है जो भारत-पाकिस्तान के बीच कोई भी समझौता या अच्छे रिश्ते होने के खिलाफ है। अपनी इस जंग में वह कुछ लोगों को साथ लेता है और अपनी ही सेना के खिलाफ काम शुरू कर देता है। लेकिन, उसके काम में बाधा डालता है मेजर राम। सुनील शेट्टी के साथ इस फिल्म में शाहरुख खान, सुष्मिता सेन, अमृता राव और जायद खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। मेजर राम का किरदार शाहरुख खान ने ही निभाया है। इस फिल्म में सुनील शेट्टी का काम बहुत शानदार रहा। जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ खलनायक के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामित किया गया।
किरदार : नरसिम्हा
फिल्म : रेड अलर्ट- द वॉर विद इन (2010)
सुनील शेट्टी के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक रही यह फिल्म। अनंत नारायण महादेवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुनील का किरदार नरसिम्हा का है। नरसिम्हा की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। पुलिस और नक्सलियों के बीच चल रही एक मुठभेड़ में नरसिम्हा को नक्सली पकड़ लेते हैं और फिर उसे अपने साथ काम करने के लिए तैयार करते हैं। इस ड्रामा फिल्म में निभाए गए किरदार नरसिम्हा के लिए सुनील शेट्टी के अभिनय को खूब सराहना मिली।