फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की गिरती GDP देख स्वरा भास्कर ने किया इस्तीफे का एलान, कहा- यह रायता मेरे बस का नहीं...

Sun, 01 Sep 2019 11:53 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : Twitter
स्वरा भास्कर आए दिन अपने किसी न किसी ट्वीट की वजह से विवादों में रहती हैं। कभी मोदी सरकार के खिलाफ बोलकर वह सुर्खियों में आ जाती हैं तो कभी उन्हें देश के मुद्दों पर देर से बोलने के लिए ट्रोल किया जाता है। एक बार फिर से स्वरा ने कुछ ऐसा ही किया है लेकिन इस बार उनका ट्वीट वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : Twitter
स्वरा ने अपने ट्वीट में इस्तीफे का एलान कर दिया है। दरअसल, भारत का सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी वित्त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही में बीते वर्ष की इसी अवधि की तुलना में कमजोर रहा है। इसे देखते हुए एक ट्विटर यूजर ने स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) से कहा था कि इसकी जिम्मेदारी आपको लेनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : Twitter
इस पर जवाब देते हुए स्वरा भास्कर ने भी ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "मैं अपना इस्तीफा दे रही हूं, क्योंकि यह रायता मेरे बस का नहीं है।" स्वरा के इस ट्वीट को पीएम मोदी से जोड़कर भी देखा जा रहा है। बता दें स्वरा अक्सर प्रधानमंत्री के विरोध में बोलती नजर आती हैं। बता दें उद्योगों के बहुत से सेक्टर में विकास की दर कई साल में सबसे निचले स्तर तक पहुंच गई है। देश मंदी की तरफ बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें- अलग होने के बाद पहली बार पति के साथ दिखीं ये एक्ट्रेस, हाल ही में खत्म हुआ है 12 साल का रिश्ता

4 of 5
स्वरा भास्कर

हालांकि यूजर्स ने उन्हें इस पर भी ट्रोल करने की कोशिश की। एक ने लिखा- तुम्हारा काम रायता फैलाने का है समेटने का नहीं। एक ने लिखा- आप लोगों को यह बातें शोभा नहीं देती। "लाल सलाम और भारत तेरे टुकड़े होंगे गैंग" का समर्थन करने वाले करने वाले लोग भी आज भारत की जीडीपी देख रहे हैं। आप क्या रिजाइन करोगी भारत के लोगों ने तो आपको पहले ही रिजेक्ट कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
swara bhaskar

बता दें अभी बीते दिनों ही स्वरा ने पॉलिटिक्स में एंट्री को लेकर वीडियो शेयर किया था। इसके बाद भी उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। स्वरा मॉब लिंचिंग मामले पर भी अपनी तीखी प्रतिक्रिया देकर ट्रोल हुई थीं। स्वरा जल्द ही फिल्म शीरकोर्मा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ शबाना आजमी और दिव्या दत्ता मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें