बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर हर मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए जानी जाती हैं। इसी के चलते कई बार उन्हें ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ता है। हाल में स्वरा की WhatsApp चैट सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें वो ट्वीट के लिए सौदा करती हुई नजर आईं। इस चैट के वायरल होने पर स्वरा खुद सामने आईं और इसकी असली सच्चाई बताई।