फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजैन खान बोलीं 'कभी-कभी मुझे लगता है कि मैं एक लड़का हूं', एक्स हसबैंड ऋतिक रोशन ने इस तरह लिए मजे

Thu, 25 Mar 2021 03:23 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुजैन खान, ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। सुजैन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आती हैं। अभिनेत्री अक्सर अपने कई वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। इसी बीच सुजैन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक और तस्वीर शेयर की है जिसपर ऋतिक ने मजेदार कमेंट किया है। अभिनेता के कमेंट के बाद से इस पोस्ट ने तूल पकड़ लिया है और यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
ऋतिक रोशन और सुजैन खान - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
दरअसल, सुजैन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है जिसमें उन्होंने ब्लैक जींस के साथ व्हाइट शर्ट और व्हाइट स्नीकर पहने हुए हैं। तस्वीर के साथ साथ सुजैन ने मजेदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि 'कभी कभी मुझे लगता है कि मैं एक लड़का हूं।' जिसपर उनके एक्स हसबैंड ने भी कमेंट किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
सुजैन खान, ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

सुजैन की यह तस्वीर फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई है और लोगों को खूब पसंद आ रही है। लोग उनकी तारीफ करते थम नहीं रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कई फिल्मी सितारों ने भी सुजैन की तस्वीर पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। इसी बीच ऋतिक का कमेंट भी सुर्खियों में आ गया है। उन्होंने कमेंट में लिखा, 'हाहाहा नाइस पिक।'
 

 

4 of 5
अली गोनी, अर्सलान गोनी, सुजैन खान - फोटो : instagram/arslangoni
बीते कुछ समय यह खबर आई थी कि सुजैन खान बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट अली गोनी के भाई अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। एक वेबसाइट के मुताबिक सुजैन और अर्सलान काफी अच्छे दोस्त हैं और एक दूसरे के साथ वक्त बिता रहे हैं। एक सूत्र ने बताया है कि पिछले छह महीने से भी ज्यादा समय से सुजैन और अर्सलान एक दूसरे को जानते हैं लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुजैन खान - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि कि सुजैन खान पेशे से एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। उन्होंने 'द चारकोल प्रोजेक्ट' नाम का अपना एक इंटीरियर डिजाइन स्टूडियो भी बनाया है। बात करें सुजैन की पर्सनल लाइफ की तो सुजैन खान और ऋतिक रोशन ने साल 2000 में शादी की थी। लेकिन रिश्ते ठीक नहीं होने के कारण उन्होंने साल 2014 में एक दूसरे से तलाक ले लिया। लेकिन उसके बाद भी दोनों के रिश्ते अच्छे हैं। सुजैन अक्सर ऋतिक के साथ वक्त बिताती नजर आती हैं और दोनों मिलकर बच्चों का ख्याल रखते हैं। ऋतिक के हर मुश्किल घड़ी में सुजैन उनके साथ खड़ी नजर आईं। लॉकडाउन के दौरान भी सुजैन लंबे समय तक ऋतिक के परिवार के साथ ही थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें