फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ड्रग पार्टी में शामिल होती थीं सुशांत की बहनें', श्रुति मोदी के वकील ने किया दावा

Mon, 31 Aug 2020 02:59 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput
सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग कनेक्शन आने के बाद ये केस एक नई दिशा में मुड़ गया है। रिया चक्रवर्ती की चैट से खुलासा हुआ है कि सुशांत को ड्रग्स दी जा रही थी। खुद रिया ने एक इंटरव्यू में कहा था कि सुशांत ड्रग्स लेते थे। अब सुशांत की एक्स मैनेजर श्रुति मोदी के वकील ने सामने आकर इस केस में एक नई बात जोड़ दी है। उनके मुताबिक, सुशांत की बहनें उन पार्टियों में शामिल होती थीं जिनमें ड्रग्स का इस्तेमाल किया जाता था।

विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/sushantsinghrajput
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रुति मोदी के वकील अशोक सरावगी ने दावा किया कि सुशांत सिंह राजपूत की बहनें 'ड्रग्स पार्टी' का हिस्सा होती थीं। वो इनमें शामिल हुआ करती थीं। उन्होंने कहा कि सुशांत की बहन जो मुंबई में रहती हैं वो शराब का सेवन करती थीं। वो इसकी काफी शौकीन थीं। अशोक का मानना है कि सुशांत के परिवार को इस बारे में जानकारी थी कि वो ड्रग्स ले रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI
अशोक सरावगी ने कहा, 'एक व्हाट्सएप पर ग्रुप था जिसमें ड्रग्स लेने पर चर्चा होती थी। उस ग्रुप में सुशांत और रिया के अलावा सोहेल (ड्राइवर और बॉडीगार्ड), दोस्त आयुष शर्मा, आनंदी थीं जो कभी-कभी सुशांत के घर रुककर ड्रग्स लेते थे। उस ग्रुप में मौजूद हर कोई ड्रग्स लेता था। मैनेजर श्रुति को इन लोगों ने लेने को कहा था लेकिन उन्होंने मना कर दिया और उन्होंने कहा कि अगर उनसे दोबारा यह पूछा गया तो वह ग्रुप छोड़ देंगी, इसलिए उनसे दोबारा यह नहीं पूछा गया। उस ग्रुप में होने के वजह से सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स के बारे में सब कुछ पता था और वह भी इसका सेवन करते थे।'

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @rhea_chakraborty @sushantsinghrajput
खर्चों को लेकर परेशान थे सुशांत
अशोक सरावगी ने सुशांत सिंह राजपूत के खर्चों पर बात करते हुए बताया है कि वह अपने खर्चों को लेकर काफी परेशान थे और वह उनको वह जल्द की कम करना चाहते थे। सुशांत सिंह राजपूत के खर्चों को लेकर रिया चक्रवर्ती ने एक मीटिंग भी बुलाई थी जिसका सुशांत हिस्सा तो नहीं बन पाए थे लेकिन मीटिंग की रिकॉर्डिंग की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty
अशोक सरावगी ने बताया, '11 जनवरी को रिया चक्रवर्ती ने एक मीटिंग बुलाई थी जिसे सुशांत ने रिया को रिकॉर्ड करने के लिए कहा था ताकि उसे वह बाद में सुन सकें। सुशांत को पता था कि उनके खर्च बहत ज्यादा हैं और इसलिए वह चिंतित थे। वह अपने रुपयों को लेकर काफी असुरक्षा थी और इसलिए मीटिंग बुलाई गई थी। वहीं सुशांत के परिवार वाले चाहते थे कि वह वापस आ जाए क्योंकि वह उनके लिए एक रेस्टोरेंट खुलवाना चाहते थे, लेकिन सुशांत को यह मंजूर नहीं था'।

'सुशांत नहीं लेते थे ड्रग्स', अभिनेता के पूर्व पीए ने रिया चक्रवर्ती के आरोपों को बताया झूठा

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें