सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : acebook/SushantSinghRajput
साबिर अहमद ने बताया कि वो सुशांत के साथ दिसंबर 2018 से फरवरी 2019 तक थे। जब सुशांत 'सोनचिड़िया' के प्रमोशन में व्यस्त थे और 'दिल बेचारा' की शूटिंग कर रहे थे, उस वक्त काम के चलते साबिर भी उनके साथ फ्लैट पर रहे थे। साबिर के मुताबिक, वो दिन रात सुशांत के साथ रहते थे लेकिन उन्होंने कभी अभिनेता को ड्रग्स लेते नहीं देखा था। साबिर ने कहा कि अगर सुशांत कभी ड्रग्स लेते तो उन्हें जरूर पता होता।