सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत की बहन रानी सिंह ने लिखा-गुलशन, मेरा बच्चा, आज मेरा दिन है। आज तुम्हारा दिन है। आज हमारा दिन है। आज राखी है। 35 साल के बाद ये पहली बार है जब पूजा की थाल सजी है। आरती का दिया भी जल रहा है। बस वो चेहरा नहीं है जिसकी आरती उतार सकूँ। वो ललाट नहीं है जिसपर टीका सजा सकूँ। वो कलाई नहीं जिस पर राखी बांध सकूँ। वो मुँह नहीं जिसे मीठा कर सकूँ। वो माथा नहीं जिसे चूम सकूँ। वो भाई नहीं जिसे गले लगा सकूँ।