फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त का दावा, रिया के पिता और महेश भट्ट ने की मौत की साजिश, कहा- 'हो नार्को टेस्ट'

Mon, 24 Aug 2020 08:49 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में हर दिन नई बातें निकलकर सामने आ रही हैं। वहीं उनके करीबी दोस्त भी उनके बारे में खुलासे कर रहे हैं। एक बार फिर से सुशांत सिंह राजपूत के जिम पार्टनर और दोस्त सुनील शुक्ला ने उनकी मौत के बारे में बड़ी बात बोली है। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत का जिम्मेदार रिया चक्रवर्ती के पिता और निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट को बताया है। 
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
रिया चक्रवर्ती के पिता इंद्रजीत हैं। सुनील शुक्ला ने हाल ही में एक निजी न्यूज चैनल से बात की। इस दौरान उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लिए इंद्रजीत और महेश भट्ट को जिम्मेदार माना है। सुनील शुक्ला ने कहा, 'सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की साजिश दो पिताओं ने मिलकर रची थी। पहले रिया के जैविक पिता यानी इंद्रजीत चक्रवर्ती और दूसरे शुगर डैडी यानी महेश भट्ट।' 
विज्ञापन

3 of 5
रिया चक्रवर्ती, महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
इतनी ही नहीं सुनील शुक्ला ने अपने इन दावों को साबित करने के लिए इंद्रजीत और महेश भट्ट का नार्को टेस्ट करवाने की बात भी कही है। सुनील शुक्ला ने कहा, 'इंद्रजीत अपनी बेटी रिया चक्रवर्ती के जरिए सुशांत सिंह राजपूत को दवाएं दे रहे थे। आठ जून को जब रिया चक्रवर्ती ने उनका घर छोड़ दिया तब भी घर में कोई तो सुशांत को दवाएं दे रहा था। वह संजय या नीरज या सिद्धार्थ हो सकते हैं। इनमें से कोई तो उन्हें दवाएं दे रहा था।' 

4 of 5
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
सुनील शुक्ला ने आगे कहा, 'यह सारी दवाएं वह विश्वास के आधार पर ले रहे थे। मेरा दोस्त कभी डिप्रेशन में नहीं गया था। सुशांत सिंह राजपूत से मेरी अक्सर मुलाकात हुआ करती थी और वह जिम में मेरे साथ वर्कआउट करते थे। उनकी मानसिक स्थिति पूरी तरह ठीक थी और वह मल्टीविटामिन सप्लीमेंट्स ले रहे थे।' इससे पहले सुनील शुक्ला ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर शाहरुख खान और सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया चक्रवर्ती, महेश भट्ट, सुशांत - फोटो : इंस्टाग्राम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुनील शुक्ला ने अपने आरोपों को लेकर बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करवाई है। सुनील शुक्ला ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के करियर को खत्म करने के लिए कुछ लोग कोशिश में लगे हुए थे। साथ ही उन्होंने बताया कि किस तरह शाहरुख खान ने धोखे में रखकर एक अवॉर्ड शो सुशांत का मजाक उड़ाया था। उन्होंने यह भी कहा कि करण जौहर ने सलमान के साथ मिलकर साजिश रची ताकि सुशांत सिंह राजपूत को कोई फिल्म न मिल सके।

पढ़ें: धारावाहिक 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' से इस कलाकार की हुई विदाई, अब 'बिग बॉस' से जुड़ा नाम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें