फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहां तुम चले गए: सुशांत की याद में भावुक हुए फैंस, किसी के छलके आंसू तो कोई बोला- इतनी जल्दी क्यों चले गए

Mon, 14 Jun 2021 01:18 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला

सुशांत सिंह राजपूत की आज पहली पुण्यतिथि है। 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। फिलहाल सीबीआई इस केस से जुड़े सभी चश्मदीदों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। सुशांत काफी जिंदादिल शख्स थे, जिसका अंदाजा उनकी बातचीत के आधार पर लगाया जा सकता है। सुशांत की मौत का कारण जो भी हो, लेकिन उनके चाहने वालों के लिए उनका सितारा उनसे बहुत दूर चला गया। 34 साल की उम्र तक सुशांत ने काफी कुछ हासिल कर लिया था। वो फिल्मों में अच्छा काम कर रहे थे। पीके', 'छिछोरे', 'एमएस धोनी' में सुशांत ने अपने किरदार से फैंस का दिल जीत लिया था।

सुशांत की पहली पुण्यतिथि पर उनके फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनके लिए #SushantSinghRajput  हैशटैग चला रहे हैं। किसी के आंसू छलक रहे हैं तो कोई कह रहा है इतनी भी क्या जल्दी थी जाने की। रणदीप हुड्डा ने भी ट्वीट कर लिखा- उम्मीद करता हूं तुम जहां होगे खुश होगे मेरे भाई...

विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
एक यूजर ने लिखा- इतना युवा और प्रतिभाशाली। मैं आज भी यह मानने से इनकार करता हूं कि यह शख्स अब हमारे साथ नहीं है। तुम बहुत याद आते हो सुशांत। एक साल पहले इसी वक्त हमारे लिए दुनिया ठहर गई थी।



 
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
एक अन्य यूजर ने लिखा- क्यों भाई? क्यों किया ऐसा? इतनी भी क्या जल्दी थी जाने की? अभी तो बहुत कुछ करना बाकी था। हमारा दिल आज भी टूटा हुआ है।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के एक फैन ने लिखा- सुशांत सिंह राजपूत के निधन की जांच आज भी की जा रही है। वह बिहार के बहुत ही युवा, सुंदर और प्रतिभाशाली अभिनेता थे। हम आपको याद करेंगे। एक ने लिखा- सुशांत सिंह राजपूत जी की पुण्यतिथि पर हम उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और जाँच जल्द पूरी हो और उन्हें न्याय मिले यह प्रार्थना करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
एक ने लिखा- बहुत कम लोग ऐसे होते हैं दुनिया में, जो साथ नहीं फिर भी दिल और दिमाग में हर वक्त छाए रहते हैं। Miss You Sushant Sir, आप हमेशा मेरे पसंदीदा एक्टर रहोगे। वहीं एक ने लिखा- एक साल गुजर गए, हम आज भी न्याय का इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें