शिवा द्वारा निर्देशित सूर्या की आगामी फिल्म 'कंगुवा' 2024 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। एक फैंटसी एक्शन ड्रामा मानी जाने वाली इस फिल्म को अखिल भारतीय दर्शक मिलने की उम्मीद है। हाल ही में फिल्म से सूर्या का पोस्टर जारी हुआ था, जिसे देख फैंस उत्साहित हो गए थे। वहीं, अब निर्माताओं ने फिल्म के खलनायक का लुक भी दर्शकों को दिखाया है। फिल्म में खलनायक बने बॉबी देओल का पहला पोस्टर जारी किया गया है, जो अभिनेता के जन्मदिन के अवसर पर उनके फैंस के लिए बड़ा तोहफा है।