रेखा
- फोटो : Instagram
असल जिंदगी में अधूरी रह गई उनकी इच्छा
रेखा ने फिल्मी पर्दे पर काम करके बहुत नाम कमाया, लेकिन उनकी निजी जिंदगी में काफी उथल-पुथल रही। कई सितारों के साथ रेखा का नाम जुड़ा। अमिताभ बच्चन से लेकर, विनोद मेहरा, अक्षय कुमार सहित कई कलाकारों के साथ रेखा के अफेयर की चर्चाएं हुईं। हालांकि रेखा ने 1990 में रेखा ने व्यवसायी मुकेश अग्रवाल से शादी की। लेकिन शादी के एक साल के अंदर ही उनके पति ने आत्महत्या कर ली। जिसकी वजह से रेखा को भी अपनी निजी जिंदगी में काफी ताने सुनने पड़े। इसके अलावा अमिताभ बच्चन के साथ भी रेखा की प्रेम कहानी अधूरी ही रह गई। वो फिल्मों में तो खूब सफल हुईं लेकिन निजी जिंदगी में उनकी मां और एक अच्छी पत्नी की भूमिका निभाने की इच्छा अधूरी रह गई।