मनोरंजन जगत की मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में आ गई हैं। गीता कपूर के सोशल मीडिया पोस्ट को देखने के बाद लोग हैरान हैं और कमेंट कर सवाल पूछ रहे हैं। अब तक सभी को यह पता था कि कोरियॉग्रफर गीता कपूर ने शादी नहीं की है। लेकिन गीता कपूर अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, 'सुपर डांसर चैप्टर 4' में बतौर जज नजर आ रहीं गीता कपूर ने हाल ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें उन्होंने लाल रंग का अनारकली सूट पहना हुआ है। तस्वीरों में गीता काफी खूबसूरत लगी रही हैं, हालांकि जिस एक चीज पर फैन्स की नजरें अटक गई हैं, वो हैं गीता की मांग में सिंदूर। गीता कपूर ने जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, उन तस्वीरों में गीता की मांग में सिंदूर लगा दिख रहा है।