बॉलीवुड की तरह भोजपुरी एक्टर्स की लोकप्रियता भी लगातार बढ़ती जा रही है और साथ ही कई भोजपुरी गाने भी सिर्फ कुछ राज्यों में नहीं बल्कि पूरे देश में पॉपुलर हो रहे हैं। भोजपुरी गाने यूट्यूब या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आते ही तहलका मचा देते हैं। यहां के एक्टर्स का भी खूब बोलबाला रहता है।
भोजपुरी की कई सुपरहिट एक्ट्रेस को तो आप नाम से जानते ही होंगे। लेकिन अगर हम कहें कि हम बात कर रहे हैं सनी लियोनी की तो आप एक बार को पूर्व पोर्न स्टार का चेहरा याद करने लग जाएंगे। लेकिन ठहरिए। हम बात कर रहे हैं भोजपुरी की सनी लियोनी की। ये हैं भोजपुरी सिनेमा की हीरोइन पल्लवी सिंह, जो आज सनी सिंह के नाम से मशहूर हैं।