फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Leone Bday: ऐसे एडल्ट इंडस्ट्री से बॉलीवुड में आईं अभिनेत्री, भारत में झेला था कड़ा विरोध

Thu, 13 May 2021 08:35 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सनी लियोनी - फोटो : social media

सनी लियोनी आज एक ऐसा नाम है, जिसे किसी परिचय की जरूरत नहीं है। लेकिन इस पहचान में अब काफी बदलाव आ गया है। एक वक्त में टॉप एडल्ट स्टार के तौर पर जानी जाने वालीं सनी अब बॉलीवुड अभिनेत्री के रूप में मशहूर हैं। लेकिन ये सफर इतना आसान नहीं था। अश्लीलता के उस उद्योग से निकलकर हिंदी सिने जगत में आने के लिए सनी को काफी पापड़ बेलने पड़े। आज बॉलीवुड में खुद को स्थापित कर चुकीं सनी ने अनगिनत एडल्ट फिल्मों में काम किया और एक समय वह सबसे ज्यादा पॉपुलर व चर्चित स्टार थीं। उन फिल्मों के लिए उन्होंने कई पुरस्कार तक जीते थे।

विज्ञापन

2 of 7
सनी लियोनी - फोटो : instagram

सनी के माता-पिता कई साल पहले कैलिफोर्निया जाकर बस गए थे। सनी का जन्म 13 मई 1981 को कनाडा में हुआ था और नाम करणजीत वोहरा था, जो पंजाबी मूल की हैं। इसके बाद पढ़ाई पूरी कर वे मॉडलिंग की दुनिया में आ गई थीं। उनका कहना था कि लंबाई कम होने की वजह से इसमें उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिल पाई। सनी ने 19 साल की उम्र में एडल्ट इंडस्ट्री में कदम रखा था और सबसे पहले समलैंगिक फिल्मों में नजर आई थीं।

विज्ञापन

3 of 7
सनी लियोनी - फोटो : instagram

सनी का कहना था कि वे पैसे कमाकर अपने परिवार वालों को सारे सुख देना चाहती थीं। इसके बाद उन्होंने एडल्ट इंडस्ट्री का रुख कर लिया था। वे इतनी फेमस हो गई थीं कि साल 2010 में मैक्सिम पत्रिका ने उन्हें शीर्ष 12 एडल्ट स्टार में शामिल किया था। वे पेंटहाउस जो एडल्ट इंडस्ट्री की फेमस मैगजीन थी, उसके कवर ऑफ दि ईयर पर दिखाई दीं। उन्होंने $100,000 की मोटी रकम जीत ली थी।

4 of 7
सनी लियोनी - फोटो : Social media

इसके बाद जब ये बात उनके घर वालों के सामने खुली तो उन्हें काफी असहज महसूस हुआ था। हालांकि वे नहीं चाहती थीं कि इसका खुलासा किसी और से हो। इसलिए वे सारी सच्चाई खुद ही अपने माता-पिता को बता देना चाहती थीं। ये सब जानकर उनके पैरेंट्स को काफी धक्का लगा था। हालांकि, सनी के ये कहने के बाद कि उन्हें अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीनी है, ये मामला ठंडा पड़ गया था। लेकिन माता-पिता के साथ उनके रिश्ते कभी पहले जैसे नहीं हो पाए।

विज्ञापन

5 of 7
Daniel Weber and Sunny Leone - फोटो : instagram

साल 2009 में सनी ने डेनियल वेबर से शादी कर ली, जिनके साथ वे उन फिल्मों में कास्ट होती थीं। इसके पहले वे ब्वॉयफ्रेंड मेट एरिक्सन के साथ नजर आती थीं। फिर सनी ने कनाडा से भारत की ओर रुख किया। उन्हें बिग बॉस 5 में वाइल्ड कार्ड प्रतिभागी के तौर पर इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आने का मौका मिला। जब शो की टीआरपी धाराशायी हो रही थी तब सनी ने आकर इसमें एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का लगाया था।

विज्ञापन

6 of 7
सनी लियोनी - फोटो : Social media

उन्हें हिन्दी फिल्मों में आने से पहले कई तरह का विरोध झेलना पड़ा। उनके बैकग्राउंड को भारतीय दर्शक और लोग स्वीकार करने में असहज महसूस कर रहे थे। इस वजह से ही निर्माता और निर्देशक उन्हें रोल देने से हाथ पीछे खींच लेते थे। भारत में उन्हें पूजा भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म ‘जिस्म 2’ से नोटिस किया जाने लगा। इस फिल्म में सनी अभिनय के मानदंडों पर खरी उतरीं, जिसके बाद उन्हें कई प्रोजेक्ट मिलने लगे और इस तरह से वे एक एडल्ट स्टार से बॉलीवुड अभिनेत्री बन गईं। ’जिस्म 2’ फिल्म उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सनी लियोनी - फोटो : Social media
माता-पिता के गुजरने के बाद आज सनी के मन में एक कसक है और वे पैरेंट्स को बहुत याद करती हैं। सनी लियोनी की चिंता हमेशा उनके माता-पिता के लिए बनी रही। सनी को सदैव इसका एहसास होता है कि उनकी वजह से पैरेंट्स को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें