फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Deol: नशे की हालत में मुंबई की सड़कों पर भटकते दिखे सनी देओल! एक्टर की अजीब हरकतें देख फैंस को लगा झटका

Wed, 06 Dec 2023 01:50 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नी देओल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिनेता मुंबई की सड़कों पर भटकते नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं पूरे मामले के बारे में... 
 
विज्ञापन
1 of 5
सनी देओल - फोटो : social media
बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल ने हाल ही में 'गदर 2' ब्लॉकबस्टर फिल्म की है। वहीं अभिनेता इन दिनों फिल्म की सफलता का आनंद ले रहे हैं। इस बीच अब सनी देओल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिनेता मुंबई की सड़कों पर भटकते नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं पूरे मामले के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
सनी देओल - फोटो : social media
सनी की वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता मुंबई की सड़कों पर भटकते नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल नशे की हालत में मुंबई की सड़कों पर स्पाॅट किए गए हैं। वीडियो में अभिनेता नशे की हालत में सड़क को पार करते हैं, जिसमें वे ऑटो रिक्शा के बगल में आ जाते हैं। इसके बाद ऑटो चालक सनी देओल का हाथ पकड़कर रिक्शा में बैठाने की कोशिश करता है। अभिनेता का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। 



यह भी पढ़ें: Raj Kundra: राज कुंद्रा के लिए आई राहत भरी खबर, ईडी को नहीं मिला पोर्नोग्राफी केस में सीधा संबंध
विज्ञापन

3 of 5
सनी देओल - फोटो : social media
वहीं, कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, सनी के इस वायरल वीडियो को उनकी आगामी फिल्म की शूटिंग का क्लिप बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि जैसे हाल ही में नाना पाटेकर के एक फैंस को थप्पड़ मारने वाला वीडियो वायरल हुआ था। उसी तरह सनी का नशे की हालत में यह वीडियो वायरल हो रहा है।

4 of 5
सनी देओल, नाना पाटेकर - फोटो : social media
अभिनेता की इस वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,'सनी देओल कहां घूम रहे हो इतनी रात को?' वहीं, दूसरे ने कहा, 'यहां क्या चल रहा है? मुझे लगा कि सनी देयोल शराब नहीं पीते?' एक अन्य ने लिखा, 'नफरत करने वाले इस वीडियो के बारे में फर्जी खबरें फैला रहे हैं कि सनी पाजी को जुहू में नशे में देखा गया।'

यह भी पढ़ें: Junior Mehmood: जूनियर महमूद की तबीयत का हाल जानने पहुंचे सचिन-जितेंद्र, पेश की दोस्ती की मिसाल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
सनी देओल के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता 27 साल बाद निर्देशक राजकुमार संतोषी के साथ 'लाहौर 1947' में नजर आएंगे। यह फिल्म आमिर खान द्वारा निर्मित की जाएगी। अभिनेता-निर्देशक की जोड़ी ने 1990 में आई 'घायल', 1993 में आई 'दामिनी' और 1996 में आई 'घातक: लीथल' जैसी बड़ी हिट फिल्मों में एक साथ काम किया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें