फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे स्पेशल: भाई आर्यन की गिरफ्तारी के बीच सुहाना ने मां गौरी को जन्मदिन की दी बधाई, शेयर की सालों पुरानी फोटो

Fri, 08 Oct 2021 10:51 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
सुहाना खान, गौरी खान - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान के लिए ये सबसे मुश्किल समय है। दोनों ही अपने बेटे आर्यन खान की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। शाहरुख और गौरी का बेटा आर्यन खान 3 अक्तूबर से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की कस्टडी में है। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ऐसे में अब गौरी और शाहरुख सिर्फ अपने बेटे को बाहर लाने की कोशिशों में लगे हैं।

इन तमाम मुश्किलों के बीच आज गौरी खान का 51वां जन्मदिन है। ऐसे में बेशक गौरी खान का पार्टी करने का मन नहीं होगा, लेकिन गौरी को उनकी बेटी सुहाना खान ने बेहद ही प्यारे अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। सुहाना ने सोशल मीडिया पर अपनी मां की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ ही उन्होंने अपनी मां के लिए एक प्यारा नोट भी लिखा है।  

 
विज्ञापन

2 of 5
suhana khan - फोटो : instagram
दरअसल, सुहाना खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां गौरी खान के जन्मदिन के मौके पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जो गौरी और शाहरुख खान की है। ये तस्वीर दोनों के जवानी के दिनों की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, शाहरुख और गौरी बेहद ही प्यार से झूले में झूल रहे हैं। इस दौरान किंग खान ने अपनी पत्नी को टाइट पकड़ रखा है। इस तस्वीर में दोनों के बीच की कमाल की अंडरस्टैंडिंग साफ झलक रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
suhana khan - फोटो : instagram
इस तस्वीर के साथ सुहाना खान ने बेहद ही प्यारा कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे मां।' इसके साथ ही सुहाना ने एक हार्ट इमोजी भी लगाई है। सुहाना खान द्वारा शेयर की गई गौरी और शाहरुख की इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस तस्वीर को अब तक 2 लाख 41 हजार से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इसके अलावा, बॉलीवुड से जुड़े तमाम स्टार्स ने सुहाना के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए इस तस्वीर पर अपना प्यार लुटाया है। 

4 of 5
गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया
गौरी खान को ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने भी जन्मदिन की बधाई दी है। सुजैन और गौरी बेहद अच्छे दोस्त हैं। सुजैन खान ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें से बना एक कोलाज शेयर किया है, जिसमें सुजैन और गौरी खान की खास दोस्ती की झलक देखी जा सकती है। इस तस्वीर के साथ सुजैन खान ने लिखा, 'भगवान का प्यार और आशीर्वाद हमेशा आपके और आपके प्रियजनों के साथ रहेगा.. आई लव यू बहुत सारा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आर्यन खान - फोटो : Social Media
11 बजे होगी आर्यन खान की बेल की सुनवाई
आर्यन खान को कोर्ट ने 7 अक्तूबर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जिसके बाद 8 अक्तूबर यानी आज आर्यन की बेल पर फैसला होना है। आज सुबह 11 बजे आर्यन की बेल पर फैसला सामने आएगा। अगर आर्यन को आज बेल मिल जाती है, तो ये गौरी खान के लिए सबसे बड़ा बर्थडे गिफ्ट साबित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें