सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले
- फोटो : Twitter
इस दौरान सुगंधा ने क्रीम कलर का लहंगा पहना हुआ है जिसके साथ गुलाबी रंग का दुपट्टा है। वहीं, संकेत ने हल्के हरे रंग की शेरवानी और क्रीम कलर की पगड़ी पहनी है। तस्वीर में संकेत, सुगंधा के गले में जयमाला डाल रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए सुगंधा ने कैप्शन में लिखा, 'और इसी के साथ संकेत, योर लाइफ, माई रुल्स।' साथ ही उन्होंने हार्ट का इमोजी पोस्ट किया।